एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानें- मामला?

Ramcharitmanas Row: ओम प्रकाश राजभर ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग सपा की लुटिया डुबाने के लिए काफी हैं. सपा अब दो फाड़ हो चुकी है. आधे सपा को जिताने में तो आधा हराने में लगे हुए हैं.

Om Prakash Rajbhar News: यूपी की राजनीति में अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने एक बार फिर से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर निशाना साधा है. राजभर संत कबीर नगर जिले के सांथा ब्लॉक क्षेत्र के बनौली गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) पर टिप्पणी कर बखेड़ा खड़ा करने वाले सपा नेता मौर्य पर जोरदार हमला बोला और कहा कि वो संविधान विरोधी है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए. 

ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को उस वक्त रामचरित मानस की चौपाइयां क्यों नहीं याद आईं जब वो बसपा के साथ सत्ता में रहकर मलाई काट रहे थे. तब उन्हें दलितों, महिलाओं का अपमान नजर नहीं आया. जब बसपा की सत्ता से गई, तब वो राम नाम जाप करते हुए भाजपा में शामिल होकर खुद मंत्री और बिटिया को सांसद बनाकर मलाई काटे और जब उन्हे लगा कि भाजपा की सत्ता जाने वाली है तब वो अखिलेश शरणम् गच्छामि हो गए. 

समाजवादी पार्टी पर लगाया आरोप

राजभर ने कहा कि मौर्य जैसे लोग ही सपा की लुटिया डुबाने के लिए काफी है. उनकी वजह से अब समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो चुकी है. आधा सपा को जिताने में तो आधा उसे हराने और बीजेपी को जिताने में लगे हुए है.

सुभासपा अध्यक्ष ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा 'अपना ही घर जला, अपने ही चिराग से'. 2013 में जब कानून आया सभी विपक्ष के लोग ने कहा कि इसमें संशोधन किया जाना चाहिए, लेकिन तब राहुल जी ने कहा कि नहीं जैसा है वैसे ही रहेगा. उस चपेट में तब भाजपा आई तब तकलीफ नहीं हुआ तो अब जब राहुल जी आ गए तो तकलीफ सबको हो रही है. बेशक जो भी कानून बना है यह वह स्वागत योग्य है लेकिन यह कानून लोकतंत्र के लिए खतरा है. इस कानून में संशोधन होना चाहिए मैं इसका पक्षधर हूं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अमित शाह के दौरे के बीच केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली विधायक हाउस अरेस्ट, जानें- कब छोड़ा जाएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget