एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- 'राम रहीम जैसा होगा हश्र'

Bageshwer Dham Mahant: ओम प्रकाश राजभर ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर कहा कि भारत देश संविधान से चलता है. ये उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है.

Om Prakash Rajbhar News: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बागेश्वर धाम (Bageshwer Dham) के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर विवादित बयान दिया है. राजभर ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का विचार उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है. उनका हश्र भी राम रहीम (Ram Rahim) जैसा होगा. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर भी निशाना साधा और कहा कि वो सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.

बस्ती पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के बयान पर सवाल पूछा गया तो राजभर ने कहा कि भारत देश संविधान से चलता है और इसे हिन्दू राष्ट्र बनाने का विचार उनका व्यक्तिगत हो सकता है. अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो हम उनसे सवाल पूछते हैं कि क्या भारत में मुस्लिम या ईसाई नहीं रहने पाएंगे? ओपी राजभर ने कहा कि "राम रहीम की तरह ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी हश्र होगा." 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर किया हमला

ओम प्रकाश राजभर ने यहां स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस की गई विवादित टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि मौर्य चार बार बसपा में थे, उसके बाद वो राम की शरण में चले गए और बीजेपी की सरकार में आ गए. इस सरकार में मंत्री बनने के बाद वे रामचरितमानस पर फूल और माला भी चढ़ाते रहें. इतना ही नहीं रामचरितमानस ग्रंथ के सहारे अपनी बेटी को बीजेपी से सांसद भी बनवा दिया. 5 साल बीजेपी में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य कभी रामचरितमानस के खिलाफ नहीं बोले और जैसे ही वो सपा में आए और सपा की यूपी में सरकार नहीं बनी तो चर्चा में बने रहने के लिए इस तरीके का बयान दे रहे हैं. 

राजभर से जब अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ये लोग हमेशा चर्चा में इसलिए बने रहते हैं कि इनकी लड़ाई हिंदू और मुस्लिम की है. इन लोगों पर कुछ न कुछ कार्रवाई होती रहती है और चर्चा होती रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ये तीनों पार्टियां मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझती हैं और सिर्फ बीजेपी का डर दिखाकर इस समुदाय से वोट लेती हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से ओवैसी की AIMIM भी खफा, राम भक्तों को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget