एक्सप्लोरर

थानेदार, SP, DM और DGP की हैसियत बता रहे ओम प्रकाश राजभर! खुद को बताया गब्बर सिंह, जानिए क्या कहा

Om Pakash Rajbhar News: सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर के योगी सरकार में मंत्री बनते ही सुर बदल गए हैं. उन्होंने खुद को सीएम के बाद सबसे पॉवरफुल बताया.

Om Pakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बनते ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का अंदाज ही बदल गया है. मऊ में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद को फिल्म शोले का गब्बर बताया और कहा कि सीएम योगी के बाद मैं पॉवरफुल हूं.

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अगले दिन ही ओम प्रकाश राजभर मऊ जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. लेकिन, इस दौरान वो अपने मंत्री पद की हनक दिखाना नहीं भूले और कहा कि कोई भी परेशानी हो तो पीला गमछा पहनकर थाने जाएं. 

मंत्री बनने के बाद दिखाए तेवर
ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ता से कहा कि यूपी में जितने भी थाने हैं अगर किसी पर अत्याचार हो तो किसी याद नहीं करना सिर्फ ओम प्रकाश राजभर को ही याद करना. आज मुख्यमंत्री जी के पास जो पॉवर है, उनके नीचे अगर पॉवर किसी के पास है तो वो ओम प्रकाश राजभर के पास है. 

राजभर ने कहा, आपको कहीं भी कोई समस्या हो तो हम आपको अपनी पॉवर देते हैं, मैं कहता हूँ किसी थाने पर जाओ और वहां पीला गमछा लगाकर जाओ..जब आप थाने पर जाओगे तो तुम्हारी शक्ल में दारोगा जी को ओम प्रकाश राजभर नजर आएंगे और जाकर बता देना है कि मंत्री जी भेजे हैं. 

उन्होंने कहा मेरी इतनी पॉवर है कि थानेदार, एसपी, डीएम क्या डीजीपी तक को पॉवर नहीं है मुझे फोन करके कुछ पूछने की कि आपने इन्हें भेजा है कि नहीं भेजा है. राजभर ने इस दौरान फिल्म शोले का जिक्र करते हुए कहा- 'आप शोले फ़िल्म देखे हैं...शोले में गब्बर सिंह था...तो गब्बर समझ लो.'

आपको बता दें कि लंबे इंतजार के बाद ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार में मंत्री पद मिल गया है. ओम प्रकाश राजभर पिछले साल जुलाई में एनडीए में शामिल हुए थे, तभी से उनके मंत्री बनने की चर्चा हो रही थी. विपक्षी दल अक्सर उनके मंत्री न बन पाने पर सवाल उठाते थे. 

बरेली दंगा केस में मौलाना तौकीर रजा तलब, सीएम योगी का जिक्र कर कोर्ट ने कहा- 'सत्ता में होना चाहिए धार्मिक व्यक्ति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget