एक्सप्लोरर

पानी के बहाव को लेकर सोनभद्र में एक ही परिवार में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, सगे चाचा की हुई मौत

सोनभद्र में एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया. पुलिस के मुताबिक पानी के बहाव को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था. इस प्रकरण में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

सोनभद्र: सोनभद्र जिले की सीमा से लगे झारखण्ड राज्य में नगर ऊंटारी थाने के गरबांध गांव के पाटगढ़ टोले में पानी के बहाव को रोकने को लेकर आपस में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला पुरुष और बच्चे समेत 11 लोग जख्मी हो गये. लाठी डंडे, पत्थर से पीटने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद झारखण्ड पुलिस हरकत में आई है. इस मामले में पुलिस अब मुकद्दमा दर्ज करने की बात कह रही है.

पारिवारिक संघर्ष में चाचा की मौत

मारपीट की घटना मंगलवार शाम में घटित हुई है. घटना गरबांध मुखिया सोहन उरांव के परिवार में हुई है. खूनी संघर्ष में मुखिया सोहन उरांव के सगे चाचा महावीर उरांव की मौत हो गई है. परिवार के 11 लोग घायल हैं. सात लोगों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोग सदर अस्पताल गढ़वा में इलाजरत हैं. पुलिस ने मृत महावीर उरांव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है.

इस पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. खूनी संघर्ष में मृत महावीर उरांव की हत्या का आरोप मुखिया सोहन उरांव और माता पिता, पत्नी, भाई और बेटों पर लगा है.

दर्ज कराई एफआईआर

महावीर उरांव की पत्नी और मुखिया की सगी चाची फुलपतिया देवी ने सोहन और उसके परिवार के सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. उधर इस मामले में सोहन के भाई ने भी मृत चाचा और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है.

इस तरह शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक, गरबांध के पाटगढ़ टोले में मुखिया सोहन उरांव के घर के पास लगे सोलर जलमीनार का पानी बहकर उनके मृत चाचा महावीर उरांव के खेत में जा रहा था. महावीर उरांव ने मिट्टी डालकर अपने खेत में जा रहे पानी का बहाव रोक दिया. जिससे पानी सोहन उरांव के गाय बांधने वाले स्थान की ओर जाने लगा. इससे नाराज सोहन ने अपने चाचा से आवेश में बात करने लगे और बात बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गई. दोनों ओर कुदाल टांगी और लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे. जमकर मारपीट हुई. घटना में बुरी तरह जख्मी महावीर उरांव ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जबकि दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गये.

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुदाल के पिछले हिस्से से बेरहमी से मार रहा है. वीडियो में कई लोग ईंट के टुकड़ों से वार कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वह युवक सोहन उरांव हैं जो अपने बुजुर्ग चाचा महावीर उरांव को बड़ी बेरहमी से मार रहे हैं.

झारखण्ड पुलिस के मुताबिक पानी को बहाव को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हुयी. मारपीट मे महावीर उरांव की मौत हो गयी है. जिसमे मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: पौड़ी के जिलाधिकारी ने लिया अधूरी सड़कों और सिंचाई नहरों के निर्माण का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget