एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 'ये कवच नहीं, भाजपाई कपट है'

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने, फिर एक मालगाड़ी से टकराने से हुए भीषण हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हुई है.

Akhilesh Yadav On Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में शुक्रवार रात हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, जबकि लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा किया और घोषणा की कि विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाएगी. वहीं इस हादसे के बाद विपक्ष बीजेपी (BJP) की सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है. 

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, "झूठी सरकार की झूठी तकनीकी ने कितने लोगों की जान ले ली है. इसके लिए मंत्री से लेकर कंपनी तक सब जिम्मेदार है. इस महाघोटाले और भ्रष्टाचार की एक आपराधिक मामले की तरह जांच करके दंडात्मक कार्रवाई हो. ये कवच नहीं; भाजपाई कपट है."

पिछले 15 सालों में देश का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे में एक मालगाड़ी और दो यात्री गाड़ियां शामिल थीं. दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह पिछले 15 सालों में देश की सबसे खराब रेल दुर्घटनाओं में से एक है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बुलेटिन में कहा कि ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12864 सर एम विश्वेश्वरैया-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 जून को शाम लगभग 6.55 बजे बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई.

हमारा ध्यान बचाव और राहत कार्यों पर- रेल मंत्री

खड़गपुर और भद्रक से चिकित्सा उपकरणों, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 261 लोगों की मौत हुई है. लगभग 1000 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है. दुर्घटना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा ध्यान बचाव और राहत कार्यों पर है. जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग पर रेल सेवा की बहाली शुरू होगी. एक विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी स्वतंत्र जांच करेंगे.

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर बीजेपी नेता वरुण गांधी ने जताया दुख, सभी सांसदों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget