एक्सप्लोरर

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घट रही है हॉग डियर की संख्या, बड़े फैसले लेने की तैयारी में प्रशासन

Uttarakhand: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में लगातार हॉग डियर की संख्या घटती जा रही है, जिसे लेकर जिम कार्बेट में हॉग डियर के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार की जा रही हैं.  

Jim Corbett National Park: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में लगातार हॉग डियर की संख्या घटती जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने अपनी चिंता जाहिर की है और अब हॉग डियर की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने की तैयारी की जा रही हैं. जिम कार्बेट में अब हॉग डियर की संख्या बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार की जा रही हैं. 
 
जिम कॉर्बेट में कम हो रहे हैं हॉग डियर
 
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को देश विदेश में बाघों के घनत्व के लिए जाना जाता है. यहां बाघों के साथ हाथी, गुलदार समेत अन्य सैकड़ों तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं. लेकिन पिछले कुछ समय इन सभ प्रजातियों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है. लेकिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के दलदली क्षेत्र में पाए जाने वाले हॉग डियर की संख्या में कमी देखने को मिल रही है. जिसे लेकर प्रशासन ने चिंता जताई है. दरअसल हॉग डियर अक्सर नदी के पास या दलदली क्षेत्र में पाए जाते हैं.
 
दलदली एरिया में पाए जाते हैं हॉग डियर
 
जिम कॉर्बेट पार्क में 1977 में हॉग डियर की संख्या 1125 थी वहीं 2000 में इनकी संख्या घटकर 294 रह गई. साल 2008 में ये संख्या घटकर 233 हो गई और पिछले साल हुई गणना में यहां सिर्फ 100 हॉग डियर ही रह गए हैं. इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि हॉग डियर की संख्या में कमी आई है. इसका एक कारण ये है कि यहां दलदली एरिया में लगातार कमी देखने को मिल रही है. जिससे उनकी उपस्थिति कम हुई हैं. 
 
जल्द ही तैयार किया जाएगा एक प्रस्ताव
 
राहुल कुमार ने कहा कि पिछली गणना में भी उनकी संख्या में कमी आई है. जिस पर समिति एक प्रस्ताव को तैयार कर रही है. इसमें कुछ हैबिटेट इंटरवेंशन, इनके वासस्थल या जो भी इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए जिन चीज़ों की जरुरत होगी उसे किया जाएगा. ताकि जिम कॉर्बेट में हॉग डियर की संख्या को बढ़ाया जा सके.
 
ये भी पढे़ं-
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget