एक्सप्लोरर

स्वामी चिन्मयानन्द के लॉ कॉलेज में बदला सा माहौल, अचानक छात्राओं की उपस्थिति घटी

चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद उनके लॉ कॉलेज में माहौल बदल गया है। कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति में अचानक कमी आई है। गौरतलब है कि पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद छात्रा की उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को गरफ्तार कर लिये गये

शाहजहांपुर,शैलेश अरोड़ा। स्वामी चिन्मयानन्द पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा जिस एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ती थी वहां का माहौल आजकल काफी बदला बदला सा नजर आ रहा है। जब से ये प्रकरण शुरू हुआ है तभी से यहां छात्राओं की उपस्थिति घटने लगी है। कल स्वामी चिन्मयानन्द की गिरफ्तारी के बाद आज कॉलेज में रोज के मुकाबले काफी कम स्टूडेंट्स रहे।

घट गई क्लासेज में छात्राओं की उपस्थिति कॉलेज पहुंचे एबीपी गंगा संवाददाता से स्टूडेंट्स से लेकर फैकल्टी तक ने बात की। कॉलेज में छात्र छात्राओं ने बताया कि पिछले एक महीने से ही छात्राओं की उपस्थिति कम हुई है। छात्राओं ने बताया कि इस प्रकरण के बाद पेरेंट्स में उनकी सुरक्षा और वहां का माहौल देखते हुए डर है। हालांकि कॉलेज प्रशासन की माने तो ऐसा नहीं है। उनके अनुसार सभी कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं और स्टूडेंट्स भी आ रहे हैं।

बढ़ गई सख्ती और CCTV कैमरों से मॉनिटरिंग छात्र छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में सख्ती भी बढ़ा दी गई है। जैसे किसी को भी बिना आईडी कार्ड के या बिना निर्धारित यूनिफार्म के कॉलेज में एंट्री नहीं दी जा रही। लंच टाइम में बाहर निकलने पर भी पूछताछ होती है। छात्र छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे पहले खराब थे। उनको सही कराया गया है। साथ ही इनकी मॉनिटरिंग भी बढ़ गई है।

अब साथ बैठने पर भी रहती है निगाह एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि क्लास में भी छात्र छात्राओं को साथ बैठने की इजाजत नहीं है। वैसे तो पहले से ही क्लास में छात्र छात्राओं के अलग बैठने की व्यवस्था है। लेकिन अक्सर ही छात्र छात्राएं साथ बैठ कर पढाई करते थे। लेकिन इस प्रकरण के बाद पहले वाला माहौल नहीं रहा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget