एक्सप्लोरर

अब मोबाइल चोरों की खैर नहीं, अगर फोन चोरी हुआ या खोया, तो ऐसे करें बरामद

अब से आप चोरी या फिर खोए हुए मोबाइल फोन के बारे में आसानी से पता चला सकेंगे। सरकार की तरफ से एक वेब पोर्टल की शुरुआत की गई है, इसके माध्यम से आप अपने चोरी या खोए फोन के बारे में पता लगा सकेंगे।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। वो मोबाइल यूजर्स जिनका फोन खो गया है या फिर चोरी हो गया है, उनके लिए बड़ी राहत की खबर है। नया साल दिल्ली-एनसीआर के लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए टेंशन फ्री होने वाला होगा, क्योंकि अब आप बड़ी आसानी से अपने खोए या चोरी हुए फोन के बारे में पता लगा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने सोमवार को एक वेब पोर्टल पेश किया है। ये पोर्टल दिल्ली -एनसीआर में खोये व चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने और उसको ट्रेस करने की सुविधा देगा। इस तरह की सुविधा को सितंबर माह में मुंबई में पेश किया गया है, जिसे अब दिल्ली-एनसीआर में लागू किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2020 में इसे देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पहल की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेक्नोलोजी और डिजिटल ग्रोथ के मद्देनजर मोबाइल फोन की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

कैसे काम करेगा ये पोर्टल

इस पोर्टल का URL- (www.ceir.gov.in) है। जहां जाकर दिल्ली-एनसीआर के मोबाइल यूजर्स अपने खोये और चोरी हुए फोन को बंद कराने का अनुरोध कर सकेंगे। यहां आप सीधे तौर पर पुलिस अधिकारियों से फोन को ढूंढने योग्य जानकारियां भी साझा कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से आप बरामद फोन को अनलॉक भी करा सकते हैं। बता दें कि ये परियोजना सेंट्रल इक्युपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) प्रणाली द्वारा समर्थित है। मोबाइल सुरक्षा, चोरी और अन्य दिक्कतों को खत्म करने के लिए दूरसंचार विभाग ने इस प्रणाली की शुरुआत की है।

इसकी शुरुआत करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के विकास के लिए हम टेक्नोलोजी को भरपूर इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह हम इसका सदुपयोग करते हैं, उसी प्रकार स्मार्ट अपराध इस तकनीक का गलत उपयोग करते हैं। इस प्रणाली को इसी कारण शुरू किया जा रहा है। इस कदम से दिल्ली-एनसीआर के करीब 5 करोड़ मोबाइल यूजर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा।

ऐसे कराएं शिकायत दर्ज

  • सबसे पहले www.ceir.gov.in पर वेब पार्टल पर लॉगिन करें।
  • फोन चोरी या गुम होने की जानकारी यूजर्स को यहां देनी होगी।
  • साथ ही, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत की कॉपी और अपना एक पहचान पत्र भी अपलोड करना होगा।
  • इसी शिकायत के आधार पर मोबाइल को ब्लॉक किया जाएगा।

अब मोबाइल चोरों की खैर नहीं

अगर किसी ने चोरी या गुम हुए फोन को इस्तेमाल किया, तो उसे तुरंत टावर सिग्नल के माध्यम से ट्रेस किया जा सकेगा। इससे आसानी से पुलिस मोबाइल भी बरामद कर सकेगी।

ये भी जानना जरूरी है...

  • सभी मोबाइल फोन में पहचान के लिए इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर होता है।
  • इसी नंबर के साथ छेड़छाड़ कर मोबाइल चोर इसे रि-प्रोग्राम कर देते हैं। जिस कारण आईएमईआई की क्लोनिंग हो जाती है।
  • इस वजह से एक नंबर पर कई हैंडसेट भी चल जाते हैं, अगर आईएमईआई को बंद किया जाता है, तो ये फोन यूजर्स पर असर डालता है।
  • प्रकाश के मुताबिक, नई प्रणाली जो शुरू हो रही है, वो किसी भी व्यक्ति के मोबाइल को बंद करने की अनुमति देती है। इसपर आईएमईआई नंबर की क्लोनिंग का भी कोई असर नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: मुश्किल में बीजेपी विधायक, किशनलाल राजपूत समेत 56 के खिलाफ डकैती का केस दर्ज UP TET 2020: 8 जनवरी को होगी यूपी टेट की परीक्षा, इस वजह से हुई थी स्थगित Uttar Pradesh LIVE News Updates : पढ़ें- यूपी के हर गांव-शहर की छोटी-बड़ी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget