एक्सप्लोरर

अब NDRF की तर्ज पर काम करेगी RAF, जवानों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Rapid Action Force: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि आरएएफ के जवानों को अब एनडीआरएफ की तर्ज पर संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं.

Meerut News: देश की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था बहाल रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही आरएएफ (Rapid Action Force) अब एनडीआरएफ (NDRF) की तर्ज पर प्राकृतिक आपदाओं आदि से बचाव का काम भी करेगी. इसके लिए आरएएफ के जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. यह दावा गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया.

दरअसल गुरुवार को आरएएफ 108 बटालियन की 29 वीं वर्षगांठ पर मेरठ के पूठा में स्थित हेड क्वार्टर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मेरठ पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित करते हुए उन्हें अवॉर्ड भी दिया. इस दौरान आरएएफ की सभी 15 बटालियन के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया. इसी के साथ भूकंप और बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के साथ-साथ गैस रिसाव या बायोलॉजिकल अटैक जैसी घटनाओं के दौरान भी आरएएफ द्वारा बचाव करने से संबंधित झांकियां निकालीं.

विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि आरएएफ के जवानों को अब एनडीआरएफ की तर्ज पर संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं. इसी के साथ विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है. 15 बटालियन में 30 फर्स्ट रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. जल्द ही आरएएफ एनडीआरएफ की तर्ज पर प्राकृतिक आपदाओं आदि घटनाओं से निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में भी सहयोग करेगी. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह आरएएफ देश में शांति बहाली के लिए हमेशा सबसे आगे रही है. वहीं बचाव कार्यों के भी आरएएफ पूरी जिम्मेदारी निभाएगी. कार्यक्रम के दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के बालाजी और भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर हिंसा केस में चार दिन बाद पहली गिरफ्तारी, आशीष मिश्रा के करीबियों को किया गया अरेस्ट

BJP National Executive: वरुण गांधी और मेनका गांधी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget