एक्सप्लोरर

यूपी: अब मेरठ से फर्राटा भरते हुए महज 40 मिनट में पहुंचे बुलंदशहर

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कें ठीक होंगी तो नए उद्योग लगेंगे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए की सड़क निर्माण की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए काफी वक्त लगता था. इसकी सबसे बड़ी वजह थी खस्ताहाल सड़के लेकिन जिलों को भी जोड़ने का काम सरकार हाईवे के जरिए कर रही है और इसी पहल की वजह से जहां बुलंदशहर से मेरठ पहुंचने में करीब तीन घंटे लगते थे, वहीं अब 40 मिनट लगेंगे.

2407.91 करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगा नया रास्ता बुलंदशहर से मेरठ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 235 का लोकार्पण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर जनता को बड़ी सौगात दी है. चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है. इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ रुपए आई है. इसके बनने के बाद अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सिर्फ 40 मिनट में आप बुलंदशहर से मेरठ पहुंच जाएंगे.

नितिन गडकरी ने कही ये बात कोरोना काल की वजह से ऑनलाइन जुड़े केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रास्ते अच्छे होंगे तो नए उद्योग आएंगे, किसानों को खेती को फायदा होगा नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश एक सुखी एवं सम्पन्न राज्य बनकर उभरेगा. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोरटेशन एण्ड कम्युनिकेशन ये चार बाते ठीक प्रकार से विकसित होंगी तो उत्तर प्रदेश ही नहीं कोई भी प्रदेश विकास के पथ पर चल पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में देश और प्रदेश में विकास और राजमार्ग का जितना काम हुआ है इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और मोदी जी बधाई का पात्र है. पिछले छह वर्षों में इस मंत्रालय ने सड़को के माध्यम से विकास कार्यों को हर जगह पहुंचाया.

मुख्यमंत्री ने कहा मुझे याद है जब पहली बार केंद्रीय मंत्री गडकरी जी गोरखपुर आए थे तो बाईपास की आधारशिला रखी थी. लेकिन आज उस कालेसर-जंगल कौड़िया में फोरलेन बाईपास का भी लोकार्पण हुआ है. जिन 16 परियोजनाओं का लोकार्पाण-शिलान्यास हुआ है उनमें गोरखपुर बस्ती मंडल की भी 1182 करोड़ रुपए की सड़के शामिल हैं जिसके लिए मोदी सरकार बधाई की पात्र है. इस लिए कहा जाता है "मोदी है तो मुमकिन है"

किसान आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी यूपी के किसानों ने कई जगह किया प्रदर्शन, चक्का जाम

बढ़ती जा रही हैं गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें, अब इस मामले में दर्ज हुई FIR

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget