एक्सप्लोरर

यूपी में रविवार को भी खुलेंगे बाजार, वीकेंड लॉक डाउन अब नहीं, जानें नये दिशा निर्देश

यूपी में रविवार को भी बाजार गुलजार रहेंगे. इससे पहले शनिवार को लॉकडाउन पूरी तरह से हटा लिया गया था. बाजारों की साप्ताहिक बंदी पहले जैसे होती थी, उस तरह ही होगी.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिये सरकार ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिये हैं. सरकार ने कुछ ही दिन पहले वीकेंड लॉकडाउन खत्म कर दिया था, सिर्फ रविवार की ही पूर्ण बंदी थी. प्रदेश सरकार ने अब रविवार को भी बाजारों की राज्य व्यापी साप्ताहिक बंदी भी खत्म कर दी है. अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी पहले की व्यवस्था के तहत ही होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए.

कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर खुल जाएंगे होटल

नये निर्देश के तहत कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाएगा. इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए.

सीएम ने मंगलवार को एक बैठक में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 1,000 आईसीयू बेड्स तैयार किए जाने के निर्देश दिये. इसके अलावा कन्टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराए जाने के भी निर्देश दिये.

तहसील दिवस और थाना दिवस भी होंगे आयोजित

तहसील दिवस और थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिये गये. सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित निरीक्षण और पर्यवेक्षण करें.

बैठक के दौरान सीएम ने ‘ईज ऑफ लिविंग’की दिशा में भी कार्ययोजना बनाकर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा.

सीएम योगी के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये. जीरो बजट खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश. इसके अलावा कुपोषित बच्चों के परिवार को ‘मा0 मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ के अन्तर्गत गौ आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध करायी जाएगी.

स्मार्ट सिटी के काम में तेजी आएगी

मुख्यमंत्री आर्थिक गतिविधियों में तोजी लाने के तहत निर्देश देते हुये स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे शहरों में कार्य की गति तेज कि जाने की बात कही. नगर निकायों में अमृत योजना के कार्यों को गति दी जाए. सीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को पूर्णतया गड्ढामुक्त करने के निर्देश जारी किये.

ये भी पढ़ें.

झांसी में हैंडपंप के नीचे मिला शराब का बैरल, हजारों लीटर नकली शराब जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget