एक्सप्लोरर

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हुआ भारत, 370 हटने के बाद लोगों में उत्साह

जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की मोदी सरकार बड़ा फैसला ले चुकी है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जा चुका है। अब यह केंद्र प्रशासित दो हिस्सों में बंट चुका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र प्रशासित प्रदेश बन गये हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। जम्मू-कश्मीर को लेकर सभी संशय पर विराम लगाते हुये मोदी सरकार ने एतिहासिक फैसला ले लिया है। राज्य में अनुच्छेद 370 के सभी खंड समाप्त करने के प्रस्ताव के बाद अब यह इतिहास की इबारत मात्र रह गया है। गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में बयान के बाद स्थिति साफ हो चुकी है। अब जम्मू-कश्मीर भी भारत के अन्य हिस्सों में लागू नियमों के अनुसार ही चलेगा। हर भारतीय का इस हिस्से पर समान अधिकार होगा। अभूतभूर्व फैसले के बाद यह कहना सही होगा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक नये रूप में दुनिया के सामने होगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग जश्न मना रहे हैं। सरकार के इस फैसले का आम लोगों ने स्वागत किया है। सही मायनो में 5 अगस्त का दिन भारत के लिये यादगार हो गया।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हुआ भारत, 370 हटने के बाद लोगों में उत्साह

गौरतलब है कि राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर विपक्ष समेत देश की आम जनता भी सरकार के बड़े ऐलान का इंतजार कर रही थी। गृह मंत्री ने इस संबंध कयासों के दौर को खत्म करते हुये धारा 370 हटाने का प्रस्ताव रख दिया। खबर लिखे जाने तक राष्ट्रपति ने इस पर अपने हस्ताक्षर कर दिये हैं। यानी अब साफ है कि जम्मू-कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया है। पहला कश्मीर और दूसरा लद्दाख। ये दोनों ही केंद्र प्रशासित प्रदेश होंगे।

एक फैसले से बदल गया बहुत कुछ

इसके साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर में ये अहम बदलाव होंगे। इसका अलग झंडा नहीं होगा। कश्‍मीर में अन्‍य राज्‍यों से लोग जमीन ले सकेंगे। इसके अस्तित्व में आने के बाद दोहरी नागरिकता भी खत्‍म हो जाएगा। अनुच्छेद-370 के साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान भी इतिहास बन गया है। अब वहां भी भारत का संविधान लागू होगा।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी, लेकिन लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। सरल शब्दों में समझा जाये तो जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार बनेगी, लेकिन लद्दाख की कोई स्थानीय सरकार नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल अब छह साल के बजाय पांच साल को होगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस अब राज्यपाल को रिपोर्ट करेगी। लद्दाख की बात की जाये तो यहां लेफ्टिनेंट गवर्नर की तैनाती होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget