एक्सप्लोरर

पूर्वोत्तर रेलवे से होकर दिवाली-छठ पर चलाई गईं 259 विशेष पूजा ट्रेनें, लगाए 1725 फेरे

Chhath Puja Special Train 2024: दीपावली और छठ के दौरान पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या इस बार 7,724 हो गई है, जो कि पिछले साल के 147 विशेष ट्रेनों से कई गुना अधिक है.

North Eastern Railway News: भारतीय रेल पर इस वर्ष दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखकर उनके सुगम आवागमन के लिये रिकॉर्ड संख्या में 7,724 पूजा विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है. इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 259 पूजा विशेष ट्रेनें 1,725 फेरों में चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष 147 विशेष ट्रेनें 556 फेरों में चलाई गई थी.

इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे पर तीन गुना से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो एक नया रिकॉर्ड है. 10 नवंबर, 2024 को इस रेलवे के गोरखपुर जं स्टेशन से रिकॉर्ड 201, गोंडा स्टेशन से 134 एवं छपरा स्टेशन से 106 ट्रेनों का आवागमन हुआ, जिससे यात्रियों को पर्व के उपरान्त अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सुविधा हुई.

यात्रियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है
यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुये स्टेशन पर उनकी सुविधा के लिये व्यापक प्रबंध किये गये हैं. रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया जा रहा है और वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों को सकुशल ट्रेनों में बैठाया जा रहा है. रेलवे प्रशासन द्वारा पूजा पर्वों पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिये किये गये प्रबन्ध की यात्रियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है.

निःशुल्क भोजन एवं पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है
भीड़ प्रबन्धन के तहत गोरखपुर जं. सहित पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं, जिसमें सिटिंग एरिया में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था के साथ उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, सी.सी.टी.वी. कैमरे, निःशुल्क भोजन एवं पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है. गोरखपुर जं. पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05 होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं, जहां मोबाइल ट्वायलेट, हेल्प डेस्क, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, सिटिंग एरिया, सी.सी.टी.वी. कैमरा आदि की व्यवस्था की गई है.

बिस्किट एवं पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं
गोरखपुर जं. स्टेशन पर 30 अतिरिक्त सी.सी.टी.वी. कैमरों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. विभिन्न स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के 72 स्टेशनों पर लगाये गये 108 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ए.टी.वी.एम.) और 623 क्यू.आर. कोड के माध्यम से शीघ्र भुगतान होने से टिकटिंग में काफी कम समय लग रहा है. 5,000 यात्रियों को निःशुल्क भोजन कराया गया. इसके अतिरिक्त उन्हें बिस्किट एवं पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं. स्टेशन पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

04 नवम्बर, 2024 को भारतीय रेल ने एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों को यात्रा कराई. लगभग तीन करोड़ यात्री रेलवे में सवार हुये, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा है. 04 नवम्बर, 2024 को 120.72 लाख (19.43 लाख आरक्षित एवं 101.29 लाख अनारक्षित गैर-उपनगरीय) यात्रियों ने यात्रा की. 180 लाख उपनगरीय यातायात भारतीय रेल द्वारा नियंत्रित किया गया. यह चालू वर्ष के लिये एक दिन में यात्रियों की सबसे अधिक संख्या है.

ये भी पढ़ें: मायावती ने किया UPPSC अभ्यार्थियों की मांग का समर्थन, सरकार से कर डाली ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget