एक्सप्लोरर

Mathura Train Accident: मथुरा रेल हादसे में पांच रेलकर्मियों पर गिरी गाज, उत्तर मध्य रेलवे ने किया सस्पेंड

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन पर हुए रेल हादसे में उत्तर मध्य रेलवे ने पांच रेल कर्मियों को निलंबित कर दिया है. दरअसल मंगलवार रात एक ईएमयू ट्रेन अचानक से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी.

Mathura Train Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन पर मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ईएमयू ट्रेन (EMU Train) अचानक से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. फिलहाल इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं रेलवे ने तेजी से जांच करते हुए पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया है. गुरुवार को एक रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा स्टेशन पर मंगलवार को प्लेटफार्म पर ईएमयू ट्रेन चढ़ जाने की घटना की जांच लंबित रहने तक उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

मथुरा स्टेशन पर मंगलवार रात घटी इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, लेकिन रेलवे ने उसे सत्यापित नहीं किया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात में दिल्ली के शकूर बस्ती से आयी ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गयी थी. ट्रेन के कारण ओएचई लाइन भी प्रभावित हुई थी.

रेलवे कर्मी की लापरवाही से हुआ हादसा

आगरा संभाग की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. हालांकि एनसीआर अधिकारियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. वीडियो में एक रेलवे कर्मी की लापरवाही से इस हादसे को देखा जा रहा है.

पांच रेल कर्मी हुए निलंबित

एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमाशु शेखर उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस घटना के बाद पांच रेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वे लोको पायलट गोविंद हरिशर्मा, हेल्पर (विद्युत) सचिन, तकनीशियन 3 कुलजीत, तकनीशियन 1 बृजेश और हरबन कुमार हैं.’’

जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति

उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय जांच समिति इस घटना की जांच के लिए बनायी गयी है. जब उनसे इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या निलंबित कर्मियों में कोई घटना के वक्त नशे की हालत में था तो उन्होंने कहा कि ऐसा ब्योरा जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगा.

यह भी पढ़ेंः 
Lok Sabha Elections 2024: 'मेरा मोदी वो मोदी है, जिसके पीछे...', डिप्टी सीएम केशव मौर्य का I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget