एक्सप्लोरर

नोएडा: मेडटेक एक्सपो 2025 में यीडा ने लगाया स्टॉल, आत्मनिर्भर भारत की ओर है कदम

Noida News: तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 सितंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है. यहां यीडा ने सेक्टर-28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क की संभावनाओं को प्रस्तुत किया.

देश को चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 में अपना स्टाल लगाया है. यह तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 सितंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है. यहां यीडा ने सेक्टर-28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) की संभावनाओं को प्रस्तुत किया और बायर्स-सेलर्स मीट के जरिए निवेशकों को जानकारी दी.

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देश की चिकित्सा उपकरणों पर विदेश पर निर्भरता खत्म करने के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क तेजी से विकसित किए जा रहे हैं. यहां तैयार किए गए उपकरण न केवल घरेलू जरूरतें पूरी करेंगे बल्कि निर्यात में भी बड़ा योगदान देंगे. केंद्र सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर मेडिकल डिवाइस का गठन किया है.

निवेश और उद्योगों की स्थिति

अब तक 89 कंपनियों ने करीब 1219 करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित करते हुए जमीन आवंटित कराई है. यीडा ने पॉलीमेड मेडिकल डिवाइस, एलपीसी हेल्थकेयर, अगात्सा सॉफ्टवेयर, सर्जिकल टेक्नोलॉजीज, एपीसी प्राइवेट लिमिटेड और यूनिवर्सल मेडिकेयर जैसी नामी कंपनियों को भूखंड आवंटित किए हैं. ये कंपनियां सर्जिकल उपकरण, डायग्नोस्टिक मशीनें और स्वास्थ्य तकनीक से जुड़े उपकरण तैयार करेंगी. वर्तमान में सात कंपनियों का निर्माण कार्य भी जारी है.

इसके अतिरिक्त 21 भूखंडों की नई योजना लॉन्च की गई है, जिनका आवंटन जल्द किया जाएगा. शेष 66 भूखंडों की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है. एमडीपी में प्रशासनिक भवन और सभी बुनियादी सुविधाएं पहले ही विकसित की जा चुकी हैं.

निवेशकों के लिए आकर्षण

मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को किफायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है. भूखंड का आकार बढ़ने के साथ ही दरें और कम हो जाती हैं, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का भी लाभ कंपनियों को मिलेगा.

कनेक्टिविटी और विस्तार योजनाएं

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्क की सीधी कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे से है. साथ ही यह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा. भविष्य में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और चोला रेलवे स्टेशन से कनेक्टिविटी मिलने पर यहां तक पहुंच और आसान हो जाएगी. इससे निवेशकों को ट्रैफिक-फ्री वातावरण और बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं मिलेंगी.

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

यीडा का लक्ष्य मेडिकल डिवाइस पार्क को देश का प्रमुख मेडिकल हब बनाना है. यहां बनने वाले उपकरण भारत को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाएंगे. इस परियोजना से न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget