एक्सप्लोरर

नोएडा में रेसलर के पति के साथ चेन स्नेचिंग, दिव्या ने वीडियो जारी कर पुलिस से की ये खास अपील

UP News: नोएडा के सेक्टर 27 में दिव्या काकरान के पति की चेन दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने छीन ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी लेकिन अभी तक कोई भी अपराधी नहीं पकड़ा नहीं पाया है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 27 स्थित बाजार में कुछ बाइक सवार बदमाश अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और इंटरनेशनल महिला रेसलर दिव्या काकरान के पति के गले से चेन छीनकर फरार हो गए. ये घटना कोई रात के वक्त नहीं हुई बल्कि दिन दहाड़े की गई. जहां  पीड़ित गोलगप्पे खा रहा था वह दुकान डीएम आवास से कुछ दूरी पर ही था.

बता दें कि नकाबपोश बदमाशों ने पहले दो राउंड बाइक से चक्कर लगाकर रेकी की इसके बाद घटना को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं पूरी घटना के बाद अभी तक कोई अपराधी अभी तक न पकड़ाने पर नाराजगी जताई है. रेसलर दिव्या काकरान ने एक वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने नोएडा समेत पूरे प्रदेश की सुरक्षा पर सवाल उठाए है.

 

'पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए'
दिव्या काकरान ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे पति घर के पास ही गोलगप्पे खा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. मैं सभी को यहा बताना चाहती हूं कि यह इतनी प्रीमियम जगह है, एसडीएम से लेकर डीएम, एसपी सभी यहां रहते है लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है. जब हम ही सेफ नहीं है तो लोग कैसे सेफ रहेंगे. एक हफ्ते पहले मैंने पुलिस में कंप्लेंन की थी लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया. पुलिस को मैंने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई है. एक तरफ योगी जी नोएडा को ऊपर ले जाना चाहते है कि लेकिन यहां चोरी हो रही है. तमाम सीसीटीवी भी लगे हुए है फिर भी यह सब खुलेआम हो रहा है.

बात केवल प्रदेश के बदनामी की
मैं उत्तर प्रदेश पुलिस से यह कहना चाहती हूं कि अब लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. क्योंकि ये केवल नोएडा के इज्जत की बात नहीं है पूरे प्रदेश की है.क्योंकि जब हम सेफ रहेंगे तो ही बाहर के लोग सेफ रहेंगे, तभी हमारा प्रदेश सेफ रहेगा. मैं केवल यह रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि ये केवल ढाई लाख या सोने के चैन की बात नहीं है. बात है केवल प्रदेश के बदमामी की. अभी कुछ दिन पहले सेक्टर-2 में केस आया था कि किसी के फोन चुरा लिए गए. किसी के हाथ से कंगन चुरा लिए गए. यही सब घटनाएं होती रहेगी तो यहां फिल्म सिटी क्या कुछ भी नहीं आएगा. 

ये भी पढ़ें: यूपी में 6 दिसंबर को छुट्टी है या नहीं? यहां देख लें सरकारी कैलेंडर, न रखें कोई कंफ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget