एक्सप्लोरर

Noida Weather News: मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश ने ली स्कूल टीचर की जान, जानें मौसम का हाल

Noida Weather News: मंगलवार को मौमस में हुए बदलाव के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि इस तेज आंधी के कारण नोएडा के एक स्कूल टीचर की जान चली गई. आने वाले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा.

Delhi NCR Weather News: दिल्ली-एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी से मंगलवार शाम को अचानक राहत मिली, जब मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस तेज आंधी और बारिश ने एक टीचर की जान भी ले ली. मंगलवार शाम मौसम में अचानक बदलाव आया. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे कुछ देर के लिए दृश्यता काफी कम हो गई. इसके तुरंत बाद कई इलाकों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे ग्रेटर नोएडा में मौसम सुहावना हो गया. 

बारिश के कारण जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में पेड़ गिरने और जलभराव की समस्या भी देखने को मिली. इस तेज आंधी तुफान और बारिश के कारण जारचा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में वॉक पर निकले डीएवी NTPC स्कूल के अध्यापक रामकिशन चौधरी के ऊपर भारी पेड़ गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

तेज आंधी तुफान ने ली अध्यापक की जान
मिली जानकारी के अनुसार, रामकिशन चौधरी तेज तूफान से पहले शाम के समय घर से टहलने निकले थे. तभी अचानक आई तेज आंधी में एक विशाल पेड़ उनकी ओर गिर पड़ा. स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अध्यापक रामकिशन चौधरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह उन्हें पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रामकिशन चौधरी अपने परिवार के साथ एनटीपीसी टाउनशिप में रहते थे और DAV NTPC स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. यह हादसा न सिर्फ एक शिक्षित समाज के स्तंभ को हमसे छीन ले गया, बल्कि यह भी दिखाता है कि मौसम की अनदेखी किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है. प्रशासन और नागरिकों को ऐसे प्राकृतिक आपदाओं से सतर्क रहने की सख्त जरूरत है.

मौसम विभाग ने क्या कहा? 
इसके साथ ही मंगलवार को अचानक से बदले मौसम के मिजाज के कारण ग्रेटर नोएडा के विभिन्न चौराहों और सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए. दादरी के एनटीपीसी रोड पर एक स्विफ्ट कार पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई. वहीं, भारी बारिश के कारण शहर के कई गोलचक्करों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सड़कों का हाल स्विमिंग पूल जैसा हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई.

मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है, जिससे और बारिश हो सकती है. इस मौसम परिवर्तन से जहां आम जनजीवन कुछ घंटों के लिए प्रभावित हुआ, वहीं लू से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें- यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, लग रहे ये कयास

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget