एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में मॉल के रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज को लेकर चले लात-घूंसे, बाउंसर्स और ग्राहकों में जमकर मारपीट

Noida Spectrum Mall Fight News: नोएडा स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में बिल में सर्विस चार्ज को लेकर रेस्टोरेंट संचालकों और परिवार के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई.

UP News: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) के नामी मॉल के अंदर रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए एक परिवार को सर्विस चार्ज को लेकर संचालकों से बहस करना भारी पड़ गया. रेस्टोरेंट में तैनात बाउंसरों ने परिवार के साथ जमकर मारपीट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में एक परिवार पार्टी कर रहा था. पार्टी के बाद बिल में सर्विस चार्ज को लेकर रेस्टोरेंट संचालकों और परिवार के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट में तैनात बाउंसर्स ने परिवार पर हमला कर दिया. बाउंसर्स ने पार्टी करने आए परिवार को जमकर पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पहले रेस्टोरेंट वेटर इन लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलते हैं. इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे को रोकने का प्रयास करती रही, जिसके बाद महिलाओं को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया.

आरोपियों को ज्लद गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस

इसे लेकर पीड़ित परिवार और रेस्टोरेंट दोनों की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. इन सब के बीच नोएडा जैसे शहर में बार और रेस्टोरेंट में लगातार बाउंसर्स की ओर से मारपीट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल ही गार्डन गलेरिया मॉल के बार में बाउंसर्स ने पार्टी करने आए एक युवक को पीट-पीट कर माल डाला था. फिलहाल नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन का UCC पर बड़ा बयान, कहा- 'BJP कोई भी कानून बना ले, हम शरीयत को ही मानेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget