एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन का UCC पर बड़ा बयान, कहा- 'BJP कोई भी कानून बना ले, हम शरीयत को ही मानेंगे'

ST Hasan News: सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून बीजेपी का चुनावी एजेंडा है. यह मुसलमानों को परेशान करना चाहते हैं और हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करना चाहते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC), आदिपुरुष (Adipurush) फिल्म और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के सवाल पर बीजेपी (BJP) सरकार को घेरा है. समान नागरिक संहिता कानून को एसटी हसन ने चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि बीजेपी कोई भी कानून बना ले, हम उसे नहीं मानेंगे. हम शरीयत के कानून को ही मानेंगे.

सपा सांसद ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून बीजेपी का चुनावी एजेंडा है. यह मुसलमानों को परेशान करना चाहते हैं और हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करना चाहते हैं. हम शरीयत कानून को मानते हैं और उसी को मानेंगे. हम कुरान के हुक्म को नहीं छोड़ सकते, यह कितना ही कानून बना ले, हम अपने बच्चों को वसीयत कर देंगे, इनका कानून एक तरफ धरा का धरा ही रह जाएगा.

'कोई कितनी ही शादियां करे आपको क्या परेशानी'

एसटी हसन ने आगे कहा कि तीन तलाक, बहु विवाह पर इन्हें क्या तकलीफ है? जब आपने लिविंग रिलेशन को कानूनी कर दिया तो अब कोई कितनी ही शादियां करे आपको क्या परेशानी है. सीएए, तीन तलाक, कश्मीर से धारा 370 के हटने से हमारे हिंदू भाइयों को क्या मिल गया, उनका क्या फायदा हुआ, क्या उन्हें नौकरियां मिल गईं क्या उन्हें कारोबार मिल गया? कुछ नहीं मिला, ये सब इनका चुनावी हथकंडा है.

वहीं आदिपुरुष पर एसटी हसन ने कहा कि यह फिल्म इन्हें उल्टी पड़ गई है. इस तरह की फिल्में बनवा कर ये हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं. इस बार जो फिल्म इन्होंने बनवाई, वह इन्हीं के लिए भारी पड़ गई है. कश्मीर फाइल, द केरला स्टोरी और आदिपुरुष जैसी फिल्मों का हम विरोध करते हैं. ऐसी फिल्में नहीं बनाई जानी चाहिए.

विकास की बात करनी चाहिए- एसटी हसन

सपा सांसद ने कहा कि यह कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी जैसी फिल्में बनाकर जो हमले कर रहे थे, अब आदिपुरुष फिल्म इन्हें उल्टी पड़ गई. यह फिल्म इन्होंने हिंदू समाज को खुश करने के लिए बनाई थी लेकिन इसका उल्टा हो गया. यह इनके गले पड़ गई है. ऐसी फिल्में बनाने के बजाय हिंदू-मुस्लिम एकजुटता की बात करनी चाहिए, विकास की बात करनी चाहिए. आपस में प्यार-मोहब्बत की बात करनी चाहिए. हर व्यक्ति को अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार करने का कानूनी हक है. अगर हम अपने बच्चों को इस्लामी कानून के मुताबिक अपनी संपत्ति में उन्हें उनका हक देते हैं तो इस पर इन्हें क्या आपत्ति है?

इसके अलावा सपा सांसद ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए. यूपी में सपा का साथ देना चाहिए. सब एक गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी को हरा सकते हैं. सपा सांसद ने कई प्रदेशों में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दलों से हाथ जोड़ कर अपील की कि वह कांग्रेस के खिलाफ चुनाव न लड़ें. एक गठबंधन बना कर, सब मिलकर चुनाव लड़ें और बीजेपी को हराने के काम करें.

'यूपी में बीजेपी को सिर्फ सपा ही रोक सकती है'

एसटी हसन ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को सिर्फ सपा ही रोक सकती है और हम यह चाहते हैं कि सब लोग गठबंधन करके चुनाव लड़ें. गठबंधन का फैसला हमारी पार्टी के बड़े नेता ही ले सकते हैं. वोटों का बिखराव नहीं होना चाहिए. बीजेपी ने हमेशा वोटों के बिखराव का ही फायदा उठाया है. विपक्ष को 64 प्रतिशत वोट मिलता है और बीजेपी को सिर्फ 34 प्रतिशत वोट मिलता है.

सपा सांसद ने अंत में कहा कि वोटों के बंटवारे का ही फायदा उठाकर बीजेपी जीत हासिल कर जाती है. ऐसे में पूरे विपक्ष का एक गठबंधन होना चाहिए. कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ जो अन्य छोटे दल चुनाव लड़ते हैं, मेरी उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि 2024 के बाद वह लड़ लें लेकिन इस समय हमारे सामने बीजेपी को रोकने की चुनौती है. इस समय सब एकजुट होकर साथ मिल कर चुनाव लड़ें और बीजेपी को हराने का काम करें.

ये भी पढ़ें- Adipurush Controversy: क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है? आदिपुरुष विवाद पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget