एक्सप्लोरर

नोएडा: पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से दहला सेक्टर-2, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

Noida News:घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब डी-93 में स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री में अचानक आग भड़क उठी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

UP News: नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र सेक्टर-2 स्थित एक पेंट निर्माण कंपनी में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गय. घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब डी-93 में स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री में अचानक आग भड़क उठी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फैक्ट्री में पेंट और केमिकल की बड़ी मात्रा में मौजूदगी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की भयावहता इतनी थी कि ड्रम में रखा पेंट गैस सिलेंडर की तरह फटने लगा, जिससे धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका कांप उठा.

फोम कंपाउंड और पानी से काबू की कोशिश
फायर ब्रिगेड की टीमें फोम कंपाउंड और पानी की मदद से आग को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है.
अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय फैक्ट्री में कोई मजदूर या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, आग के कारण आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों पर भी खतरा मंडराने लगा है. दमकल विभाग इस बात का पूरा प्रयास कर रहा है कि आग आगे न फैले. अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है. घटनास्थल से लगातार धुआं उठता देखा जा रहा है, और बचाव कार्य अभी भी जारी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

उधर फैक्ट्री मालिक के मुताबिक कितना नुकसान हुआ इसका अंदाजा नहीं लग पा रहा है. दमकल ने अभी किसी को भी फैक्ट्री के अन्दर जाने से रोक दिया है.अधिकारी फैक्ट्री से मालिक से पूछताछ कर रहे हैं. माना जा रहा है कि शुरूआती आग शार्ट सर्किट से हुई है उसके बाद केमिकल में आग भड़की. अगर दिन के समय हादसा होता तो बड़ी संख्या में जनहानि होती.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget