एक्सप्लोरर

School Closed: भीषण सर्दी के बीच यूपी के इस जिले में स्कूल बंद, 9 डिग्री तक पहुंचा तापमान, बारिश की भी संभावना

नोएडा के मौजूदा तापमान की बात करें तो अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. नोएडा में अधिकांश स्कूल 10 जनवरी तक पहले ही बंद हैं.

Noida School Closed: नोएडा में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी के अलावा यूपी और अन्य बोर्ड की नर्सरी से आठवीं तक के क्लास को बंद कर दिया गया है. यह आदेश गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने जारी किया है. आदेश में स्पष्ट है कि घने कोहरे और भीषण सर्दी के चलते ऐसा किया गया है.

डीएम ने साफ कहा कि अगले आदेश तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी. इसके बाद स्कूल कब खोले जाएंगे, इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा. कुछ दिनों से नोएडा में औसत अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है. फिलहाल भीषण सर्दी से निजात नहीं मिलने की संभावना है. वहीं, शीतलहर का प्रकोप भी जारी है.

10 जनवरी तक बंद
अगर नोएडा के मौजूदा तापमान की बात करें तो अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. नोएडा में अधिकांश स्कूल 10 जनवरी तक पहले ही बंद हैं. कई स्कूल खुले थे. जिनको लेकर आदेश जारी किया गया. आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोल्डवेव का असर लगातार जारी है. आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाओं से शीत लहर के प्रकोप का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अभी चल रही हवा से 2 गुना तेज गति से हवा चलेगी और लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा.

अजमेर की दरगाह पर PM मोदी ने चादर भेजी तो महंत राजू दास बोले- 'सच्चाई सामने आएगी तब...'

बारिश की संभावना
इसके अलावा 6 जनवरी को मौसम विभाग ने एनसीआर में बारिश की संभावना भी जताई है. मौसम विभाग ने कोल्डवेव का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है. इसकी वजह से लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा.

पश्चिमी विक्षोभ में आई गड़बड़ी के चलते पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी का सीधा असर एनसीआर के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से लोगों का सामना हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget