एक्सप्लोरर

बम की धमकियों के बाद कब खुलेंगे नोएडा में स्कूल? पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

Noida के स्कूल में बम की धमकी मिली थी. इसके अलावा गाजियाबाद में भी दो स्कूलों को ई-मेल भेजे गए थे. अब सवाल उठ रहे हैं कि अब स्कूल कब खुलेंगे?

Noida School Bomb Threat: उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में बुधवार को बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल खाली करा लिए गए थे. इसके बाद यह सवाल उठ रहे थे कि स्कूल कब से खुलेंगे. अब इस पर नोएडा पुलिस कमिश्नर ने  जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में कल स्कूल खुलेंगे. इसके साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी लोगों को आश्वस्त किया गया. सीपी नोएडा के अकाउंट से लिखा गया- सारे स्कूल सुरक्षित हैं SPAM/HOAX  मेल पर ध्यान न दें. नोएडा पुलिस की तरफ से नोएडा के पुलिस कमिश्रर की सभी स्कूल प्रबन्धक/ अभिभावक से अपील है. किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें.

इससे पहले नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित डीपीएस स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद स्कूल में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया था. 

ईमेल में बताया गया है कि सिलसिलेवार तरीके से बम विस्फोट होंगे. इसके बाद स्कूल की तरफ से सभी पेरेंट्स को एक मैसेज भेजकर तत्काल बच्चों की छुट्टी कर दी गई और उन्हें उनके परिजनों के साथ वापस भेज दिया गया था.

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. हालांकि कुछ मिला नहीं.

मैसेज मिलते ही पेरेंट्स परेशान
डीपीएस नोएडा में प्रिंसिपल ऑफिस की तरफ से सभी पेरेंट्स को एक मैसेज भेजा गया Le. जिसमे लिखा था कि "आपको सूचित किया जाता है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है. जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है. एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं. निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें. आपके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद."

प्रिंसिपल दफ्तर से इस तरह के मैसेज मिलते ही पेरेंट्स परेशान हो गए और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. जल्द से जल्द पेरेंट्स स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित लेकर घर वापस आए. स्कूल को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर लिखा है कि स्कूल के अंदर कई जगह पर विस्फोटक रखे गए हैं. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम और अन्य जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं.

Lok Sabha Election 2024: BJP को अपनी पुरानी चुनौती का करना होगा सामना, तोड़ना है रिकॉर्ड, नहीं तो फेल होगा मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget