एक्सप्लोरर

UP News: नोएडा के स्कूल में 11वीं की छात्रा से क्लासमेट ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Noida School News: थाना सेक्टर 39 पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी शुक्रवार शाम को मामले की जानकारी के लिए स्कूल पहुंचे थे. इस पूरे मामले को लेकर स्कूल मैनेजमेंट से पुलिस ने पूछताछ की है.

Noida News: नोएडा के एक नामी स्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. नोएडा पुलिस छात्रा के परिजनों के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित PATHWAYS स्कूल नोएडा के साथ-साथ देश के बड़े स्कूलों में आता है. लेकिन ये स्कूल आजकल खूब चर्चाओं में है.

दरअसल तीन दिन पहले स्कूल के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा मारपीट की गई है और गाली गलौज भी किया गया. बताया जा रहा है कि छात्रा ने घटना की शिकायत स्कूल मैनेजमेंट के साथ प्रिंसिपल को दिया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. छात्रा के परिजनों द्वारा तीन दिन पहले मेल के जरिये भी स्कूल प्रशासन को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद अब छात्रा के परिजनों ने थाना सेक्टर 39 में पुलिस को शिकायत दी है.

वहीं थाना सेक्टर 39 पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी शुक्रवार शाम को मामले की जानकारी के लिए स्कूल पहुंचे थे. स्कूल मैनेजमेंट से पुलिस ने पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन को छात्रा के परिजनों द्वारा शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन छात्र द्वारा स्कूल कैंपस में मारपीट के इस मामले को दबाने में जुटी हई थी. इन मामले में स्कूल प्रशासन से संपर्क करने पर स्कूल प्रशासन आधिकारिक रूप से कुछ कहने से बच रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इस मामले में नोएडा एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया की थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पार्थवे स्कूल सेक्टर 100 नोएडा में 11वीं क्लास के छात्र द्वारा अपनी सहपाठी छात्रा के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की गई है. जिसके संबंध में पीडिता छात्रा के पिता द्वारा थाना सेक्टर 39 पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है. जिसके आधार पर पीडिता छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए शिकायत पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है. जो भी तथ्य प्रार्थना पत्र में है, गहनता से जांच की जा रही है. पीडिता छात्रा व छात्र दोनों एक ही स्कूल व क्लास के छात्र हैं, छात्रा व छात्र दोनों नाबालिग है. प्रिंसिपल को भी मेल के द्वारा सूचना दी गयी थी, इस पर स्कूल प्रशासन ने क्या कार्रवाई की, सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है.

Ghaziabad Crime: हर्बल प्रोडक्ट्स बिजनेस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget