एक्सप्लोरर

Noida Pollution Today: नोएडा की हवा हुई बहुत जहरीली, 414 पर पहुंचा AQI

नोएडा में सोमवार की सबुह वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' स्थिति में पहुंच गई है. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय 414 है.

Noida Pollution Report Today: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. दिल्ली में प्रदूषण लगातार 'बहुत खराब' स्तर पर है तो वहीं नोएडा में सोमवार की सबुह वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' स्थिति में पहुंच गई है. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय 414 है. बता दें कि रविवार की सुबह भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 था. इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस हो रही है.

इसके मुकाबले दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. फरीदाबाद (347), गाजियाबाद (344), और गुड़गांव में (345) है. ‘सफर’ के अनुसार 23 नवंबर तक सतही हवा के मजबूत होने की उम्मीद है जिससे प्रदूषक कण छितरा सकते हैं और वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है.  इस अवधि में पश्चिमोत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के मजूबत होने की संभावना है, जिससे दिल्ली में स्थानीय स्तर पर उत्सर्जित प्रदूषण साफ हो जाएगा और यह हवा के साथ दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में चला जाएगा और इससे वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं.

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से ही दिल्ली और एनसीआर के क्षोत्रों में प्रदूषण पूरी तरह फैल गया था, जिससे अभी तक राहत मिलती नहीं दिख रही है. इसे देखते हुए दिल्ली में दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर 26 नवंबर तक रोक बढ़ा दी गई थी. इसके साथ-साथ दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर और कॉरपोरेशन 26 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे. स्कूल-कॉलेज को भी बंद कर दिया गया था.

आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

UP Elections 2022: आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में होंगे जेपी नड्डा, 12 जिले के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्षों से करेंगे संवाद

Kisan Mahapanchayat: कृषि कानून वापसी के बाद आज लखनऊ में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, राकेश टिकैत होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget