एक्सप्लोरर

Noida News: अंडा बनाने में देरी हुई तो भड़के पुलिसवाले, दुकान में कर दी तोड़फोड़, चौकी प्रभारी समेत 3 निलंबित

Noida News: डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि पुलिसकर्मी दुकानदार के यहां अंडा खाने गए थे, जिसमें दुकानदार ने देरी की इस वजह से उसके यहां तोड़फोड़ की गई. 

Noida Police News: उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर- 113 थाना क्षेत्र में एक चौकी प्रभारी, दारोगा और कांस्टेबल ने कथित तौर पर एक दुकान में तोड़फोड़ की और वहां रखा सारा सामान पलट दिया. ये सभी पुलिस कर्मी सोरखा चौकी में तैनात हैं. इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है. 

दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तीन पुलिसकर्मी एक खाने की दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे थे. आरोप है ये सभी अंडा खाने के लिए गए थे. उन्होंने दुकानदार से अंडा बनाने के लिए कहा, लेकिन दुकानदार को बनाने में थोड़ी देर हो गई, जिसके बाद इन पुलिसकर्मियों को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने दुकान में ही तोड़फोड़ कर डाली. यही नहीं इन्होंने दुकान में रखे सारे सामान को भी पलट दिया. ये मामला जब पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. 

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक दुकानदार के समान को फेंक रहे हैं. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह घटना सोरखा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, दरोगा आवेश मलिक व कांस्टेबल मानवेंद्र कुमार द्वारा की गई है. जिसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया गया है, तथा विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. 

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि पुलिसकर्मी दुकानदार के यहां अंडा खाने गए थे, जिसमें दुकानदार ने देरी की इस वजह से उसके यहां तोड़फोड़ की गई. 

ये भी पढ़ें- Film Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता, निर्देशक और लेखक तलब, शिकायतों के लिए बनेगी कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget