एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के इस शहर में पुलिस वाले भी आवारा कुत्तों से सहमे, गश्त के दौरान कईयों को काटा

Noida News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों ने रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वालों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. नोएडा में कुत्तों ने पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया.

Noida Stray Dog News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. आम लोगों से लेकर पुलिस वाले तक इन कुत्तों से खौफजदा हैं. आवारा कुत्तों के आतंक से पुलिस वाले सहमे हुए हैं. नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा, आवारा कुत्तों का आतंक हर जगह है. आवारा कुत्तों के चलते अब रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वाले भी सेफ नहीं हैं.

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके में सोमवार की रात आवारा कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया. पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग के लिए निकले थे. आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाया और बुरी तरीके से काट लिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. 

आवारा कुत्तों ने किया घायल

बताया जा रहा है कि तीन अन्य लोगों को भी आवारा कुत्तों ने घायल किया है. यह कोई पहला मामला नहीं है. इस तरीके के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. लोगों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और अन्य प्राधिकरण की तरफ से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई में की जा रही कमी के चलते मामले बढ़ते जा रहे हैं. 

बरेली में बच्चे की ली थी जान

यूपी के अन्य जिलों में भी आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. बीते नवंबर के महीने में ही बरेली में आवारा कुत्तों ने पांच साल के एक लड़के को नोंच-नोंचकर मार डाला था. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दिनेश मिश्रा ने बताया था कि पीड़ित की पहचान दक्ष के रूप में हुई थी. ये घटना बहेरी इलाके में हुई थी. 

इसके अलावा अक्टूबर में आगरा जिले के बाह ब्लॉक में आवारा कुत्तों के हमले में घायल हुई 8 साल की बच्ची की मौत हो गई थी. घटना उस वक्त हुई जब लड़की पास की किराना दुकान पर जा रही थी. 

ये भी पढ़ें- 

Yogi Cabinet Decision: लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का किसानों को बड़ा तोहफा, इस फैसले से बढ़ेगी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget