एक्सप्लोरर

उत्कर्ष अपहरण कांड: लखनऊ में मिला अगवा बच्चा, पुलिस ने किया चौंकानेवाला खुलासा

नोएडा पुलिस ने उत्कर्ष को ढ़ूंढ निकाला है। नौ जुलाई को गायब हुआ यह बच्चा सकुशल लखनऊ से मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुये कहा कि इस मामले में एक महिला, उसका पति और भाई की गिरफ्तारी की गई है।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा पुलिस को उत्कर्ष अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। शहर के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के गिझोर से नौ जुलाई को अपहृत हुए उत्कर्ष को पुलिस ने सकुशल लखनऊ से बरामद कर लिया। पुलिस ने पति पत्नी और भाई समेत तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

नौ जुलाई को उत्कर्ष के अपहरण के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। अपहरणकर्ताओं का सुराग सीसीटीव फुटेज से मिला जिसकी मदद से इनकी पहचान की गई। एबीपी गंगा ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। उत्कर्ष के पिता नरेंद्र एबीपी गंगा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि चैनल में खबर चलने के बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और इस कार्रवाई में बच्चे को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि नौ जुलाई को उत्कर्ष नाम के बच्चे का अपहरण हुआ था जिसे आज लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया। सीसीटीवी में दिख रहे युवक और महिला ही अपहरणकर्ता निकले। दोनों पति-पत्नी हैं। इनके शादी के बाद से बच्चा नहीं हो रहा था जिससे ये काफी परेशान थे और नोएडा के गिझोड़ में ही किराए के मकान में राह रहे थे और मौका मिलते ही इन दोनों ने उत्कर्ष को अगवा किया और लखनऊ अपने भाई के यहां चले गए। जहां से नोएडा पुलिस ने भाई समेत तीनों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया।

बच्चा नहीं हो रहा था तो बनाया अपहरण का प्लान पुलिस की माने तो तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रदीप, पत्नी पिंकी और भाई संदीप को पुलिस ने अपहरण के आरोप में लखनऊ से गिरफ्तार किया। प्रदीप और पिंकी की शादी के आठ वर्ष पहले हुई थी और इनके कोई बच्चा नहीं था इसलिए बच्चे की लालच में इस वारदात को अंजाम दिया। और दो वर्ष पहले इन लोगों ने अपने परिवार को बता दिया था कि पिंकी के बेटा हुआ है। जिसके बाद से ही इन्हें एक बच्चे की तलाश थी और इसी उद्देश्य से इन्होंने नोएडा के गिझोड़ में एक कमरा किराए पर लिया और जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया और अपहरण के बाद सीधे लखनऊ अपने भाई संदीप के घर पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आज सुबह 5 बजे के करीब घर पर छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। जिसे बाद में लखनऊ से नोएडा लाया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget