एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस का ऑपेरशन क्लीन-7, कई वाहन सीज; बिना नंबर प्लेट वालों का काटा चालान

नोएडा पुलिस ने ऑपेरशन क्लीन-7 के तहत उन वाहनों पर कार्रवाई की है, जिन्होंने या को नंबर प्लेट लगा नहीं रखी है, या फिर नंबर प्लेट की जगह वाक्य/शब्द, जाति सूचक शब्द लिखे हुए हैं।

नोएडा, एबीपी गंगा। गलत नंबर प्लेट या यातायात के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए नोएडा पुलिस ऑपरेशन क्लीन 7 चला रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में वाहनों पर गलत तरह से नंबर प्लेट लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस अभियान के तहत टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर व कई अन्य वाहनों...जिस पर सही नंबर प्लेट नहीं लगी पाई गई या फिर यातायात से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया हो, इन सभी वाहनों का चालान काटा गया है। इनमें वो गाड़ियां भी शामिल हैं, जिनकी नंबर प्लेट पर नंबर पड़ा ही नहीं है।

ये वे नंबर प्लेट जिसपर किसी ने गुर्जर, किसी से ठाकुर, ब्राह्मण या फिर कोई श्लोगन लिखा रखा है। पुलिस ने ऐसे सभी वाहनों का चालान किया है। साथ ही, सख्त हिदायत भी दी कि दोबारा अगर ऐसे पाया गया तो सीधे गाड़ी सीज कर दी जाएगी। हालांकि, एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि गलत नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के वाहनों से शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, इसलिए ऐसे वाहनों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है, जिससे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लग सके।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ट्वीटकर लिखा, ' ये अभियान चलाकर दूषित नम्बर प्लेट/बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, नम्बर प्लेट पर आगे-पीछे नम्बर की जगह वाक्य/शब्द, जाति सूचक शब्द लिखे व काली फिल्म लगे ऐसे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।'

गौरतलब है कि इससे पहले 'ऑपरेशन क्लीन -6' के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने उन लोगों की गिरफ्तार किया था, जो खुले में शराब पीने और शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए थे। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ऑपेरशन क्लीन-4 भी चला चुकी है। इसके तहत पुलिस ने उन तमाम बसों को जब्त कर लिया था, जिसके चालकों पर परमिट नहीं था। वहीं, ऑपरेशन क्लीन-3 के तहत पुलिस ने जिले में अवैध रूप से दौड़ रहे ऑटो पर शिंकजा कसा था। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से डेढ हजार के करीब ऑटो पर कार्रवाई की थी। उस वक्त पुलिस ने 1174 ऑटो को सीज किया गया, जबकि 475 का चालान काटा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget