एक्सप्लोरर

नोएडा में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला jeevan sathi.com वेबसाइट के जरिए युवाओं से दोस्ती कर उन्हें अपना शिकार बनाती थी.

ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में करीब चार साल से चल रहे हनीट्रैप गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक महिला व एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया. महिला jeevan sathi.com वेबसाइट के जरिए युवाओं से दोस्ती कर अपना शिकार बनाती थी.

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर करते थे वसूली

पुलिस ने जानकारी दी है कि jeevan sathi.com वेबसाइट के जरिए दोस्ती करने के बाद वह युवक को मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाती थी और वहां पर उसका वीडियो बनाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी. आरोपी महिला अपने दोस्त की मदद से पीड़ित को ब्लैकमेल कर उनसे 5-10 लाख रुपये वसूलती थी.

बैंक मैनेजर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि आरोपियों ने एक बैंक प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा कर उससे पांच लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया था. उसने मामले की शिकायत कोतवाली बिसरख पुलिस से की तो जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

मामले में दो लोग गिरफ्तार

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि एक बैंक के  प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी jeevan sathi.com के जरिये एक महिला से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद महिला ब्लैकमेल कर उस पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो पुलिस को देकर कार्रवाई करने की बात कर उससे पांच लाख रुपये मांगने लगी. पुलिस ने गुरुवार को गौर सिटी-2 की पंचशील सोसायटी में रहने वाली शिवानी व उसके दोस्त अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवानी के पति की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. उसके बाद से वह अपने दोस्त अमित कुमार के साथ ऐसे ही लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रही थी. जानकारी के मुताबिक शिवानी का पति व अमित दोनों प्रापर्टी डीलर थे और कई प्रापर्टी में पार्टनर भी थे. इस दौरान शिवानी के घर आये दिन अमित का आना-जाना रहता था. पति की मौत के बाद शिवानी और अमित के बीच संबंध हो गए और दोनों ने मिलकर लोगों से हनीट्रैप के जरिये रुपये ऐंठने का काम शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः
वो फोन कॉल, 12 घंटी में 12 मंत्रियों का इस्तीफा- मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की इनसाइड स्टोरी

पीएम मोदी की नए मंत्रियों को सलाह- अनावश्यक बयानबाजी से बचें, पूर्व मिनिस्टर के अनुभव का लाभ उठाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget