एक्सप्लोरर

नोएडा: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए आगे आई पुलिस, चलाई 'आसरा' मुहिम

'आसरा' में सहयोग के लिए गौतम बुद्ध नगर के कुछ उद्योगपति, प्रबुद्ध लोग और सामाजिक संगठन जुड़े हुए हैं और अलग-अलग तरह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

नोएडा: कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 'आसरा' नामक एक मुहिम चलाई है. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 के कहर में कई घरों में संक्रमण के चलते पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई, और उनके बच्चे बेसहारा हो गए.

वृंदा शुक्ला ने बताया, ''पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के नेतृत्व में, अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए 'आसरा' के नाम से एक पहल शुरु की गई. अब तक चार अनाथ बच्चे हमारे पास आए हैं, जिनके माता-पिता दोनों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. चारों बच्चों की स्नातक तक पढ़ाई, उनकी परवरिश का जिम्मा आसरा ने लिया है.'' पुलिस उपायुक्त ने बताया ''15 बच्चे आसरा को ऐसे मिले हैं, जिनके माता-पिता दोनों कोविड से संक्रमित हैं. इन बच्चों को खाना-पीना और दवाई आदि उपलब्ध कराई जा रही है.'' 

कुछ लोग बच्चों की काउंसलिंग कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि आसरा में सहयोग के लिए गौतम बुद्ध नगर के कुछ उद्योगपति, प्रबुद्ध लोग और सामाजिक संगठन जुड़े हुए हैं और अलग-अलग तरह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कुछ लोग बच्चों की काउंसलिंग कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके खाने-पीने और दवाई में मदद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोग आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. पुलिस उपायुक्त ने जनपद के लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं पर अनाथ बच्चे मिलें, तो वह उन्हें सूचित करें.

यह भी पढ़ें-

UP: विधानसभा चुनाव से पहले कोरोना ने बीजेपी के लिए खड़ी की नई चुनौतियां, योगी ने संभाला मोर्चा

Coronavirus in UP: यूपी में तेजी से कैसे कम हो रही है कोरोना की रफ्तार, आंकड़ों से समझिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget