एक्सप्लोरर

दिन में चलाते थे कैब, रात में देते थे वारदात को अंजाम, नोएडा पुलिस ने किया शातिर गैंग का भंडाफोड़

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये गैंग दिन में कैब चलाता था और ये दिन में ही कैब चलते समय कंपनियों की रैकी भी कर लेते थे कि किस कंपनी या ऑफिस में चोरी करनी है।

नोएडा,एबीपी गंगा। नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने आज ऐसे गैंग को पकड़ा जो कंपनियों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। हाल ही में इस गैंग ने सेक्टर 2 स्थित तीन कंपनियों में चोरी की थी । पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 25 लैपटॉप, 6 मोबाइल और चोरी किए गए समान के साथ अवैध हथियार भी बरामद किये हैं । पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल ये चोरी के लिए करते थे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये गैंग दिन में कैब चलाता था और ये दिन में ही कैब चलते समय कंपनियों की रैकी भी कर लेते थे कि किस कंपनी या ऑफिस में चोरी करनी है। और रात में उस वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि इस गैंग का आपराधिक इतिहास काफी बड़ा है। हाल ही में इन्होने नोएडा के सेक्टर दो और छह के तीन ऑफिसों से एक दर्जन से ज्यादा लैपटॉप और नगदी चोरी की थी जिसे आज बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 लैपटॉप, तीन अवैध असलहे और पेन ड्राइव के साथ ताला तोड़ने के उपकरण भी बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने उस कैब कार भी बरामद की है जिसे ये बदमाश दिन के उजाले में चलाते थे।

एसएसपी नोएडा ने बताया कि इनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इस गैंग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये गैंग दिन में ओला कैब चलता था और रात में जो भी कंपनी या फैक्ट्री इन्हें दिखती थी उसे ये टारगेट बनाते थे और रात में चोरी करते थे और सुबह अपने तीसरे साथी को फोन करके बुलाते थे और सारा सामान उसी कार में रखकर चले जाते थे। ये गैंग नंगे पांव कंपनियों में घुसता था जिसे हमने मुखबिर के साथ साथ साइंटफिक तरीके से इन्हें पकड़ने में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने सेक्टर 20 पुलिस की सराहना की।

हालांकि पुलिस ने जिन तीन बदमाशों को फिरफ्तार किया है वो सरफराज, सतीश और विनीत हैं। सरफराज बिजनौर, उत्तर प्रदेश व सतीश, कीर्ति नगर, दिल्ली और विनीत न्यू अशोक नगर दिल्ली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी को अपनी बड़ी कामयाबी बता रही है लेकिन नोएडा में चोरी की वारदातें आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget