एक्सप्लोरर

Noida News: सावधान! एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठते थे मोटी रकम, पुलिस ने गैंग के दो लोगों को पकड़ा

Noida Police: एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 11 कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 11 डेबिट कार्ड, 52 हजार नगद, 11 सिम और दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई है.

Noida News: नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो लोन दिलाने के साथ-साथ एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का शिकार किया करते थे, पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 13 कंप्यूटर, दो लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है. साथ ही पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके.

नोएडा की सेक्टर 63 थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लोगों का डाटा सोशल मीडिया से चोरी किया करते थे और फिर उन्हें लोन दिलाने और बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए योगेश शर्मा और चंदन कुमार नोएडा के सेक्टर 63 में फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को लोन देना और  एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस ने गैंग के दो लोगों को किया गिरफ्तार 
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी बड़े ही शातिर किस्म के लोग हैं और लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी लेटर तैयार कर उनसे अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया करते थे. पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ग्रेजुएशन कर रखी है और भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाया करते थे.

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल पुलिस विशाल पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 11 कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 11 डेबिट कार्ड, 52000 नगद और 11 सिम के साथ ही दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उनके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं ताकि उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें:-

Watch: सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का, वीडियो वायरल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget