एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल, लूट का सामान बरामद

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात भिड़ंत हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर अपराधी दबोचे हैं. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने नोएडा स्थित एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में चोरी की थी

नोएडा, एजेंसी. थाना फेस-2 की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में दो बदमाश घायल हो गए. ये बदमाश इससे पहले चोरी और लूटपाट के कई मामलों में जेल जा चुके हैं. अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 83 में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी से अज्ञात बदमाशों ने सात जुलाई की रात को लाखों रुपये की कीमत का तांबा, पीतल, एल्मुनियम और स्टील का सामान तथा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार देर रात मिली एक सूचना के आधार पर कुलेसरा बॉर्डर से बस में सवार होकर जा रहे छह चोरों- सोनू नंबरदार, विजय नेपाली, सलमान, गुलजार, सद्दाम, सोनू को गिरफ्तार किया जबकि बस में सवार दो चोर तथा पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो अन्य बदमाश मौके से भाग गए. चोरी का सामान बरामद उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों के पास से कंपनी से चोरी किया गया कीमती सामान और घटना में प्रयुक्त बस को बरामद किया है. भागे हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू की. अग्रवाल ने बताया कि रात दो बजे के करीब पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस गिरोह के दो बदमाशों को आते हुए देखा. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गाजियाबाद के निवासी प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारू तथा बुलंदशहर के निवासी रिजवान के पैर में लगी. अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना टीला मोड़ के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं तथा लूटपाट और चोरी के कई मामलों में इससे पूर्व जेल जा चुके हैं. इनके पास से ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी से चोरी की गई मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. ये भी पढ़ें. यूपी: विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल बरामद यूपी: आठ पुलिसवालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई थी गोली, बेहरमी से की गई हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget