एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi Arrested: गालीबाज श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने मेरठ से पकड़ा

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Omaxe Society) में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) गिरफ्तार कर लिया गया है. त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ (STF) की कई टीमें लगाई गईं थी. मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया गया है.

श्रीकांत त्यागी को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज- 2 के थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले भी त्यागी की पत्नी से रविवार को भी पूछताछ हुई थी. वहीं सोमवार को उसके अवैध निर्माण पर भी एक्शन हुआ है. 

इससे पहले सोमवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सख्ती दिखाई थी. उन्होंने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी थी. बता दें कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी का नेता रहा है. इसकी कई तस्वीरें बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ हैं. हालांकि, इस कांड के बाद बीजेपी इसे अपना नेता मानने से इनकार कर रही है.

Ayodhya: अयोध्या में अवैध कब्जे की लिस्ट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया फर्जी, कहा- बदनाम करने की है साजिश

बीजेपी सांसद का बयान
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सांसद महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया था और हमारी मातृशक्ति विश्वास कर सकती है कि जब भी कोई संकट आएगा हमारे मुख्यमंत्री और शासन- प्रशासन साथ खड़ा है. महेश शर्मा ने बताया कि एक घंटे पहले ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से बात की थी. उन्होंने भी विश्वास दिलाया था कि जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी.

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तार में 12 एसटीएफ टीमों समेत अन्य पुलिस की टीमें लगाई गई थीं. उसकी तलाशी के लिए यूपी से उत्तराखंड तक छापेमारी भी चल रही थी. इस मामले में यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार का भी बयान सामने आया था. उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग की टीमों से भी सहयोग मिलने की बात कही थी. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव से ओम प्रकाश राजभर के इस करीबी नेता ने की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget