एक्सप्लोरर

Noida News: थार में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

Noida News: लाल रंग की थार कार में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने के आरोपी को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सिटी सेंटर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने मोटर वाहन अधनियम के तहत जीप को जब्त कर लिया है.

Noida News: लाल रंग की थार कार में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिले के नोएडा सिटी सेंटर(Noida City Center) से गिरफ्तार किया. पुलिस ने मोटर वाहन अधनियम के तहत जीप को भी जब्त कर लिया है. अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक लाल रंग की थार जीप में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करता दिखाई दे रहा था.

महिला से खरीदी थी थार जीप

उन्होंने बताया कि मामले की जांच नोएडा सेक्टर 24 थाने की पुलिस कर रही थी. सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि जीप गाजियाबाद में एक महिला के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन छह महीने पहले ही उसने उक्त जीप बेच दी थी. उन्होंने बताया कि महिला से युवक के बारे में जानकारी मिली और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का नाम आजाद है.

आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी बार-बार माफी मांग रहा था और दोबारा स्टंट नहीं करने की बात कह रहा था. सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 151 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि वाहन को भी मोटर वाहन अधिनयम की धारा- 207 के तहत जब्त किया गया है.

यह भी पढ़े-

Greater Noida में अब लोग ऑनलाइन जमा कर सकेंगे पानी का बिल, ब्याज पर मिलेगी छूट

Greater Noida Murder Case: प्रेमिका ने कॉल करके बुलाया, फिर भाइयों नें जमकर पीटते हुए खिला दिया जहर, मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget