एक्सप्लोरर

Noida News: गाड़ी चलाते वक्त भूल कर भी न करें ये गलती, वरना हजारों का कट जाएगा चालान, नोएडा में सड़कों पर लगाए गए स्पीड रडार

UP News: यूपी के नोएडा में ओवर स्पीडिंग की जांच के लिए ट्रैफिक पुलिस जगह जगह स्पीड रडार लगा रही है. जिसकी मदद से आपकी गाड़ी के स्पीड पर नजर रखी जा सकेगी.

Noida News: अक्सर सड़कों पर लोग जब गाड़ी चला रहे होते हैं तो वो एक चीज पर बिलकुल ध्यान नहीं देते और वो है स्पीड लिमिट. जिसकी वजह से कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं. यहां तक कि ओवर स्पीडिंग कई लोगों की जान तक ले लेती है.

ऐसे में अगर आप नोएडा में रहते है और आपके पास भी गाड़ी है तो यह खबर आपके काम की है. क्योंकि नोएडा में अगर आपने तय लिमिट से ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चलाई तो इसका खामियाजा आपके बजट को भुगतना पड़ेगा यानी आपको अच्छा खासा चालान भरना पड़ेगा. 

ओवरस्पीडिंग से होगा हजारों का चालान
नोएडा में ओवर स्पीडिंग की जांच के लिए ट्रैफिक पुलिस जगह जगह स्पीड रडार लगा रही है. जिसकी मदद से आपकी गाड़ी के स्पीड पर नजर रखी जा सकेगी. वैसे तो नोएडा में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के 84 चौराहों पर कैमरा भी लगाए जा रहे है लेकिन जहां कैमरे नहीं होगा वहां स्पीड रडार लगाया जा रहा है.

स्पीड रडार पर ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा ने बताया कि कैमरे और स्पीड रडार लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे है. जिससे हादसे और क्राइम न हो, उन्होंने बताया कि इस स्पीड रडार को सड़क पर रख दिया जाता है और जैसी जगह होती है वैसी स्पीड लिमिट सेट की जाती है. जैसे अलग-अलग सड़कों पर स्पीड लिमिट भी अलग होती है. 

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ऐसे लिया जाएगा एक्शन 
बता दें कि इसके अलावा शहर में लगभग 1 हजार से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे, इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकेगी. जैसे ही कोई सिग्नल तोड़ेगा या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाएगा और बिना हेलमेट के सफर करेगा तो तुरंत ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे यह कैमरे उसकी फोटो ले कर सेक्टर 94 में बने कंट्रोल रूम तक पहुंचा देंगे. जिसके बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एक्शन लिया जाएगा.

सामान्य तौर पर सड़कों पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा होता है और भारी वाहनों की 40 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. वहीं अगर एक्सप्रेसवे कि बात करें तो इसपर स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. मौसम के हिसाब से भी स्पीड लिमिट में बदलाव किए जाते है. वहीं अगर कोई भी वाहन चालक स्पीड लिमिट को तोड़ता है तो इसके घर स्पीड रडार की मदद से 2 हजार रूपए तक का चालान पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Bijnor News: बिजनौर में बंद रेलवे फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत

Ballia Road Accident: बलिया में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget