एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पेड़ों के पास से हटाई जा रही है कंक्रीट, एनजीटी के आदेश पर प्राधिकरण ने शुरू किया काम

UP News: नोएडा में पेड़ पौधों के आस पास से कंक्रीट को हटाने का काम शुरू हो गया है, कंक्रीट हटने से पेड़ पौधे सांस ले सकेंगे और उनकी स्तिथि बेहतर हो सकेगी.

NGT Order for Trees: नोएडा (Noida) में पेड़ पौधों के आस पास से कंक्रीट को हटाने का काम शुरू हो गया है, कंक्रीट हटने से पेड़ पौधे सांस ले सकेंगे और उनकी स्तिथि बेहतर हो सकेगी. दरअसल, एनजीटी (NGT) के आदेश के बाद नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) एक्शन में आई और इसके तहत रविवार (29 मई) से शहर में जितने भी पेड़ पौधे हैं उनके आसपास बने कंक्रीट के फर्श को तोड़ा जा रहा है और कंक्रीट हटाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है.

क्या है एनजीटी का आदेश

पेड़ों के पास से कंक्रीट हटाने का काम एनजीटी के आदेश के बाद किया जा रहा है. इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के महाप्रबंधक पीके कौशिक ने बताया कि तेजी से नोएडा के सभी पेड़ों के पास से कंक्रीट हटवाया जाएगा, जितने भी पेड़ नोएडा में हैं, जिनके आस पास कंक्रीट है, उसे जल्द से जल्द हटवा लिया जाएगा, इसे लेकर उद्यान विभाग के तीनो सर्किल को जिम्मा सौंप दिया गया है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य तेजी से हो. बता दें तीन दिन पहले एनजीटी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पेड़ पौधों के पास कंक्रीट के इस्तेमाल को बंद करने को कहा था. एनजीटी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी ज्यादा मात्रा में कंक्रीट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

एनजीटी ने क्यों लगाई कंक्रीट पर रोक

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कंक्रीट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़ और डॉक्टर सुरपिया सरदाना ने एनजीटी में याचिका लगाई थी, जिसमें कहा गया था कि नोएडा में कच्चे क्षेत्र को भी टाइल्स लगाकर पक्का किया जा रहा है और यह एनजीटी के आदेश और सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर किया जा रहा है, ऐसे में कंक्रीट लगातार बढ़ता जा रहा है और इस वजह से बारिश का पानी जमीन में नहीं जा पा रहा है जिससे जमीन के पानी में गिरावट आ रही है और कंक्रीट बढ़ने की वजह से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होती है, इसलिए पेड़ों के आसपास एक मीटर कच्ची जगह छोड़नी चाहिए.

एनजीटी ने इस याचिका को संज्ञान में लिया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कंक्रीट के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. वहीं, एनजीटी ने इस मामले में नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और डीएम गौतमबुद्ध नगर को भी नोटिस जारी किया है जिसकी अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी.

कंक्रीट हटा कर भरी जाएगी मिट्टी

फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेड़ों के पास से लगभग एक से डेढ़ मीटर तक कंक्रीट हटाया जाएगा. प्राधिकरण के मुताबिक, जो भी जगह खाली होगी उसमें मिट्टी भरी जाएगी, धूल न उड़े इसके लिए वहां घास उगाई जाएगी और भविष्य में ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election 2022: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया- बीजेपी कब जारी करेगी यूपी के 2 और राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम

सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 50 लाख पात्र लोगों के कटे Ration Card

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget