एक्सप्लोरर

Noida Bulldozer Action: नोएडा में 1000 फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर, एक हफ्ते में गिराने का काम होगा शुरू

UP Bulldozer Action: नोएडा में 1000 अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया जाएगा. नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में 1,000 अवैध फॉर्महाउस होने की बात सामने आई, यह सभी फार्महाउस यमुना नदी के किनारे बने हुए हैं.

Noida News: नोएडा (Noida) में अगले हफ्ते से नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority)अवैध फार्म हाउस को गिराने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है, दरअसल यह वो सभी फॉर्महाउस है जो यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए थे. इससे पिछले हफ्ते  नोएडा प्राधिकरण ने कुल 62 फॉर्महाउस पर बुलडोजर चलाया था.

यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध फॉर्महाउस का पता लगवाने के लिए प्राधिकरण ने एक सर्वे करवाया था जिसकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है क्योंकि इस पूरे क्षेत्र में कुल 1,000 अवैध फार्म हाउस बने हुए है. जिनमें से ज्यादातर फॉर्महाउस 2015 से 2021 के बीच हुआ हुई, जिसके बाद अब अगले हफ्ते से इन्हे गिराने की प्रक्रिया शुरू होगी, प्राधिकरण  इसके लिए एक टास्क फोर्स भी बनाएगा.

सर्वे में हुआ यह बड़ा खुलासा

नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में 1,000 अवैध फॉर्महाउस होने की बात सामने आई, यह सभी फार्महाउस यमुना नदी के किनारे बने हुए है, जिसमे से लगभग 700 पूरी तरह से बन कर तैयार है और 300 पर अभी काम जारी है. वहीं प्राधिकरण का कहना है कि यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण करना मना है, लेकिन लोगों ने प्राधिकरण के कहने के बाद भी अवैध निर्माण किया है, प्राधिकरण ने इससे पिछले हफ्ते 1 जून को भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की थी और सेक्टर 150,151 के तिलवाड़ा, गुलावली गांव के आसपास बने 62 फार्म हाउसों को गिरा दिया गया था.

Firozabad News: सिटी फ्लाईओवर पर बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

सीईओ ने दिया था सर्वे का आदेश

दरअसल 1 जून को हुई कार्रवाई के बाद नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने शहर में बनाए गए अवैध फॉर्महाउस का सर्वे करने का आदेश दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को यह सर्वे शुरू किया गया और मंगलवार को इसकी रिपोर्ट सीईओ और एसीईओ को सौंप दी गई, बता दें कि इस सर्वे में यमुना किनारे बसे हुए डूब क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों को शामिल किया गया है, प्राधिकरण के इस सर्वे में 10 से ज्यादा गांव शामिल है, जैसे नंगली वाजितपुर, तिलवाड़ा, गुलावली,मोमनाथल,नंगला-नंगली, रायपुर, सुल्तनपुर, रोहिल्लापुर और बाकी कुछ और गांव है.

अगले हफ्ते से होगी फार्म हाउस पर कार्रवाई

एक ओर जहां नोएडा प्राधिकरण ने लगभग 1,000 अवैध फार्म हाउस कि पहचान की है, वहीं इसकी लेकर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि यमुना डूब क्षेत्र में करवाए गए गांवों के सर्वे में लगभग हजार अवैध फॉर्महाउस बने होने कि बात सामने आई, जिन्हे गिराने की  कार्रवाई अगले हफ्ते से शुरू होगी.

Sambhal News: संभल में रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद SDM ने दिए जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget