एक्सप्लोरर

नोएडा: कोरोना महामारी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिये डायल करें 0120-2444442

कोरोना महामारी ने हजारों लोगों से उनके प्रियजनों को छीना. वहीं इस बीच अस्पतालों में अब तमाम तरह की तैयारी की जा रही हैं. इस बीच नोएडा में कोविड-19 सेंटर खोला गया है. जहां लोगों की महामारी से जुड़ी हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

नोएडा: कोरोना महामारी के दौरान कई समस्याओं से लोग जूझते नजर आए. किसी को बेड नहीं मिल रहा तो, किसी को ऑक्सीजन तो कोई घर में क्वारन्टीन होकर डॉक्टर की सलाह से दूर है. ऐसी कई परेशानियों से लोग दो-चार होते हुए नजर आए और इन्हीं समस्याओं को विराम देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने कोविड-19 सेंटर की शुरुआत की. जिसके तहत सभी समस्याओं का निदान किया जा रहा है और हर रोज सैकड़ों लोग इस हेल्पलाइन सेंटर की मदद से लाभान्वित हो रहे हैं.

महेश शर्मा खुद भी रहते हैं सक्रिय

इस कोविड-19 पर 10 से 15 लोग सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका तत्कान समाधान करते हैं. अगर समस्या का समाधान होने में कोई अड़चन आती ही तो खुद सांसद डॉ महेश शर्मा देखते हैं. इस हेल्पलाइन सेंटर पर प्रतिदिन 200 से 300 कॉल आती हैं और सभी का समाधान किया जाता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह लेनी होती ही तो उन्हें विडीयो कॉलिंग कर डॉक्टरों की सलाह भी दिलाई जाती है. वहीं, जिन मरीजों को तत्काल उपचार की जरूरत है उन्हें निशुल्क उपचार भी मुहैया कराया जा रहा है.
 
क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने बताया कि, सिर्फ एक नंबर से लोगों को कोविड-19 की सभी समस्या से निदान मिल रहा है और अब तक इस हेल्पलाइन सेंटर से हजारों लोग लाभ ले चुके हैं और ये हेल्प लाइन तब तक चालू रहेगी, जब तक इस महामारी से हमारा देश पूरी तरह से निजात पा नहीं जाता. 

ग्रामीणों को मिल रही हैं मदद

इस हेल्पलाइन सेंटर से सबसे ज्यादा ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं, क्योंकि उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा था. उन्हें इस जानकारी का भी अभाव रहता था कि वो कोरोना महामारी से बचने के लिए क्या करें, अगर परिवार का सदस्य संक्रमित हो गया तो उसे घर में किस तरह से उपचार दें. अस्पतालों में आने के भय से डॉक्टरों के परामर्श से भी अछूते रह रहे थे ग्रामीण. इसलिए कोविड हेल्पलाइन नंबर 01202444442 के जरिए ग्रामीणों की हर समस्याओं का समाधान हुआ और लगातार सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस हेल्पलाइन की मदद ले रहे हैं. 

कम हुये कोरोना संक्रमण के मामले

क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि, वह सांसद होने के साथ-साथ एक चिकित्सक भी हैं. इसलिए इस महामारी से जिले को कैसे मुक्त कराया जाए, इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं. लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जिस तरह से इस महामारी से निपटने के लिए कदम उठाए हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में जिले में महज 69 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह प्रदेश में लगने वाला लॉक डाउन है. 

तीसरी वेव से निपटने की तैयारी

उन्होंने कहा कि, इस महामारी की तीसरी वेव को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. हम लोग भी तैयारी में जुट गए हैं. कल ही हमने बच्चों के लिए 15 वेल्टीलेटर खरीदे हैं. वहीं बेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास जारी है, ताकि अगर इस महामारी का प्रकोप अगर इसी तरह आगे जारी रहा तो हम उससे निपटने में लोगों की अधिक से अधिक मदद कर सके. 

कोरोना वैश्विक महामारी की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों को खतरा बताया जा रहा है. इसलिए अस्पतालों में सबसे ज्यादा तैयारी बच्चों को लेकर की जा रही है. वहीं, इस हेल्पलाइन से लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें.

मेदांता अस्पताल ने जारी किया आजम खान का हेल्थ बुलेटिन, अभी चिंताजनक है हालत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget