एक्सप्लोरर

मेदांता अस्पताल ने जारी किया आजम खान का हेल्थ बुलेटिन, अभी चिंताजनक है हालत

आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाये जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है, आज भी उनको पांच लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है. अस्पताल ने इसकी जानकारी दी. मेदांता अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक आजम (72) के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाये जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है, आज भी उनको पांच लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है. उनको वार्ड में क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है. उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है.

अस्पताल ने बताया कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है. उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है. मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है. गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को पिछली नौ मई को कोविड-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कोविड पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट 

आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. 2 मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, तबीयत बिगड़ने के बाद 9 मई को वो लखनऊ आने के लिए राजी हो गए थे. 

जेल में हैं बंद 

गौरतलब है कि, जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं. उनकी पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी.

यह भी पढ़ें-

योगी आदित्यनाथ बोले- हमने बीजेपी को वोट देने और नहीं देने वालों में कभी भेदभाव नहीं किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget