एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा मेट्रो का राइडिंग एप जल्द होगा लॉन्च, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Noida Metro News: नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम ने बताया कि एप लांच किया जाएगा. इसका एक प्रेजेंटेशन किया जाएगा. इसके बाद इसे लाया जाएगा ताकि मुसाफिरों को घर पहुंचने के लिए प्रॉपर ट्रांसपोर्ट मिल सके.

Noida Metro Riding App: नोएडा मेट्रो भी अब जल्द ही अपना राइडिंग एप लेकर आ रहा है. जिसके जरिए नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले और आम जनता को ई रिक्शा, ई साइकिल, टैक्सी, कैब बुक करने में काफी आसानी होगी. ओला उबर के तर्ज पर ही एप को बनाया जा रहा है. दरअसल, नोएडा मेट्रो अपना मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है. ये एप ट्रांजेक्शन और सुरक्षा फीचर से लैस होगा. इसमें एसओएस फीचर भी होगा. एंड्रॉयड वर्जन पर इसको लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले इसका एक प्रजेंटेशन नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम के सामने किया जाएगा.

नोएडा में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा काफी कम है. लास्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रयास भी नाकाफी हैं. यहां चलने वाले ई रिक्शा, ऑटो, बैटरी जनित वाहन, बस, ओला-उबर, टैक्सी, ई साइकिल सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर एप बनाने का प्लान है. एप के जरिए लोग अपना वाहन बुक करें और आसानी से आ-जा सकें. बस का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. जिसमें वो अपनी सीट पहले ही बुक कराकर ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे.

लाइव लोकेशन भी होगी ट्रैक

नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम ने बताया कि एप लांच किया जाएगा. इसका एक प्रेजेंटेशन किया जाएगा. इसके बाद इसे लाया जाएगा ताकि मुसाफिरों को स्टेशन से घर पहुंचने के लिए प्रॉपर ट्रांसपोर्ट मिल सके. इस एप में बुकिंग के दौरान एक इमरजेंसी नंबर भी अपलोड किया जाएगा. उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति कार, बाइक या उपरोक्त में कुछ भी बुक करता है तो संबंधित ड्राइवर का नाम, गाड़ी नंबर, इमरजेंसी नंबर पर पहुंच जाएगा. वो लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकता है. जिससे बुक करने वाले व्यक्ति के रास्ते की जानकारी उसके परिवार जन को मिलती रहेगी. इस एप में इमरजेंसी नंबर भी होंगे.

इमरजेंसी नंबर का प्रयोग कर सकेंगे यात्री

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग इमरजेंसी नंबर का प्रयोग कर सकेंगे. इसे पुलिस सर्वर से जोड़ा जाएगा. जून 2023 में इस ऐप को बनाने की पहल एनएमआरसी में शुरू की थी. तत्कालीन एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने इस एप को लेकर आम पब्लिक और मेट्रो मुसाफिरों से सुझाव मांगे थे. इन्हीं सुझावों के आधार पर ऐप को तैयार किया जा रहा है.

नोएडा की एनएमआरसी की एक्वा लाइन से रोजाना करीब 50 हजार मुसाफिर सफर करते हैं. इसका विस्तार भी किया जाना है. वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो जाती है. विस्तार में ग्रेनो वेस्ट और सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो रूट शामिल है.

UP News: नहीं सुनी होगी ऐसी चोरी की कहानी, पहले खाए चने फिर छानी पकौड़ी बाद में सामान लेकर हुए रफूचक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget