एक्सप्लोरर

नोएडा: नए साल के कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोग ही हो सकते हैं शामिल, लेनी होगी अनुमति

न्यू ईयर के आयोजनों में सभी आयोजनकर्ताओं को डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा.

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने रविवार को कहा कि नए साल के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में कोरोना वायरस के मद्देनजर 100 से ज्यादा लोगों को एकत्रित होने की मंजूरी नहीं होगी. कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी पहले से ही अनुमति लेनी होगी. आलोक सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से लोग अपने घरों में रहकर नव वर्ष का स्वागत करें. नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने वालों के लिए भी उन्होंने दिशानिर्देश जारी किए हैं.

सिंह ने कहा कि अभी जनपद में कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है इसलिए सभी नागरिक नव वर्ष का उत्सव अपने-अपने घरों में ही मनाएं. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने की दिशा में उत्तर प्रदेश प्रशासन गंभीर है. नव वर्ष के आयोजनों के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा स्पष्ट दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. पुलिस आयुक्त ने जारी दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए आयोजनकर्ताओं को अपने संबंधित डीसीपी से अनुमति प्राप्त करनी होगी. आयोजनकर्ताओं को अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में एक बार में 100 से अधिक व्यक्ति भाग नहीं ले सकेंगे. आयोजनकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या की जानकारी पूर्व में ही बतानी होगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा

आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आयोजनकर्ताओं को कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था और सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी. न्यू ईयर के आयोजनों में सभी आयोजनकर्ताओं को डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा.

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संबंधित संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि उल्लंघन करनेवालों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोविड-19 से 89 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं रविवार को 477 मरीजों का इलाज चल रहा था.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किसानों के लिए ऐसे लफ़्जों का इस्तेमाल करना पाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget