एक्सप्लोरर

नोएडा: महागुन मंत्रा-2 सोसायटी के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, रजिस्ट्री नहीं होने पर नाराजगी

Noida News: निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने घरों के लिए सालों पहले पूरी राशि चुका दी, पजेशन भी वर्ष 2021 और 2022 में मिल चुका है, लेकिन अब तक मालिकाना हक नहीं दिया गया.


यूपी के नोएडा में महागुन मंत्रा-2 सोसायटी के सैकड़ों निवासी शनिवार को बिल्डर के हेड ऑफिस पर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतरे. निवासियों ने थाली बजाओ, रजिस्ट्री कराओ जैसे जोरदार नारे लगाए और बिल्डर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए कि पूरे पैसे लेने के बावजूद अब तक उनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की गई है.

निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने घरों के लिए सालों पहले पूरी राशि चुका दी, पजेशन भी वर्ष 2021 और 2022 में मिल चुका है, लेकिन अब तक मालिकाना हक नहीं दिया गया. इससे फ्लैट खरीदारों को लगातार प्रशासन और बिल्डर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

रजिस्ट्री की जद्दोजहद

निवासियों ने बताया कि सोसायटी में टावर गंगा के 310 और टावर गायत्री के 206 फ्लैट बनाए गए हैं. इनमें से 300 से अधिक परिवार पहले से रह रहे हैं. बावजूद इसके, फ्लैट का स्वामित्व पत्र उनके नाम नहीं हो पाया है. यह समस्या तब और गंभीर हो गई जब बिल्डर ने बार-बार “24 हफ्तों में रजिस्ट्री” का आश्वासन दिया, लेकिन हर बार वादे टूटे.

प्राधिकरण की भूमिका और बकाया

निवासियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बकाया भुगतान के कारण बिल्डर को ओसी-सीसी (ऑक्युपेंसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट) नहीं मिल पाया है. इस वजह से रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटकी हुई है. हालांकि, खरीदारों का कहना है कि बिल्डर और प्राधिकरण के आपसी मसलों की सजा उन्हें नहीं मिलनी चाहिए.

निवासियों की पीड़ा

फ्लैट खरीदारों ने कहा कि साढ़े तीन साल से मेहनत की कमाई लगाने के बावजूद उन्हें अपने ही घर में किरायेदार जैसा महसूस कराया जा रहा है. कई बार उन्होंने डीएम, विधायक, सांसद और ग्रेनो प्राधिकरण तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ.

बढ़ती नाराजगी

लंबे समय से हो रहे उत्पीड़न से नाराज होकर निवासियों ने बिल्डर के ऑफिस के बाहर थाली बजाकर विरोध जताया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द रजिस्ट्री की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget