एक्सप्लोरर

'हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर बोले सपा चीफ अखिलेश यादव

UP News: कन्नौज पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में कोई घटना हो जाए तो बीजेपी वाले नौकरी मांगते थे, आज इनको कहां सांप सूंघ गया? क्या वजह है कि नौकरी नहीं दे पा रहे गरीब को.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज पहुंचकर 15 अगस्त को बिजली के झटके से मरने वाले बृजेश राठौर के परिवार से मुलाकात की. इसके साथ ही सपा चीफ ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा. इसी दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.

मृतक बृजेश राठौर के परिवार से मिलने के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि जिसकी लापरवाही की वजह से बृजेश राठौर की जान गई उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, परिवार के ऊपर जो झूठे मुकदमे लगे हैं वह वापस हो. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में कोई घटना हो जाए तो बीजेपी वाले नौकरी मांगते थे, आज इनको कहां सांप सूंघ गया? क्या वजह है कि नौकरी नहीं दे पा रहे गरीब को.

हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते- अखिलेश यादव

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा, "वह दोस्ती इसलिए है क्योंकि बीजेपी की सरकार है और मोदी प्रधानमंत्री हैं. अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक में दुनिया में सबसे ऊपर दिखाई देता है. हम ऐसे देश से कभी संबंध खराब नहीं कर सकते हैं. जो पड़ोसी देश हमारी जमीन पर नजर रखता हो और जो पाकिस्तान की मदद करता हो उससे सावधान रहना चाहिए. हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते हैं क्योंकि उनसे हमारा व्यापार बड़े पैमाने पर है."

पुलिस को देखकर लोग घबरा रहे हैं- अखिलेश यादव

कन्नौज में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह पता नहीं कैसी पुलिस बना दी है सरकार ने, जिस पुलिस से हमें लगाव होना चाहिए, आज पुलिस को देखकर लोग घबरा रहे हैं. वर्दी देखकर अपनी जेब को पकड़ लेते हैं. उन्होंने कहा कि जनता में नाराजगी है महंगाई को लेकर, क्या बिजली आ रही है? एंबुलेंस मिल रही? जीएसटी कम होने से गरीब को लाभ नहीं मिल रहा, मुनाफाखोरी जब तक कम नहीं होगी तब तक गरीबों को लाभ नहीं मिलेगा.

आकाश आनंद के ससुर की भी होगी BSP में वापसी? मायावती से मांगी माफी, कहा- अब नहीं होगी कोई गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget