एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा वाले गटक गए 1308 करोड़ की शराब, नए साल पर भी जमकर जाम छलकने की उम्मीद

Noida Liquor Sell Increase: गौतमबुद्ध नगर में शराब की बिक्री में 16.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आबकारी विभाग ने शराब की तस्करी रोकने के लिए भी कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Noida Liquor News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने नौ माह के अंदर जमकर जाम छलकाया है. आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक यहां के लोग 1,308.59 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपये का था. इस साल शराब की बिक्री में करीब 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

आबकारी विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि नव वर्ष के मौके पर भी यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी. अधिकारियों के अनुसार, नव वर्ष के अवसर पर करीब 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने की संभावना है. पिछली बार नव वर्ष के स्वागत में यहां के लोगों ने नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब पी थी. इस बार ये आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ने की संभावना है. 

शराब तस्करी रोकने के लिए प्रयास कर रहा विभाग

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शराब की 439 दुकान हैं जिनमें देसी मदिरा, अंग्रेजी मदिरा और बीयर की दुकान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. 

33 से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैकड़ों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये की तस्करी की हजारों लीटर शराब बरामद की गई है. ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और विभाग शराब की तस्करी पर नकेल कसने का काम करता रहेगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष 33 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

हाउस-पार्टी में शराब परोसने के लिए नियम

यूपी में हाल ही में हाउस-पार्टी में शराब परोसने के लिए भी नया नियम बनाया गया है. जिसके मुताबिक, शराब परोसने के लिए अब ओकेजनल लाइसेंस लेना होगा जो दो कैटेगरी में उपलब्ध है. पहला कम लोग यानी हाउस पार्टी के लिए एक दिन का 4,000 रुपये का लाइसेंस मिलेगा.

दूसरा लाइसेंस 11,000 रुपये का होगा जिसमें कम्यूनिटी हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य तरह की ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह पर पार्टी में शराब दी जा सकती है. इसकी वैधता भी एक दिन की होगी.

ये भी पढ़ें- 

Lucknow News: यूपी परिवहन निगम में धांधली का मामला, रोडवेज एमडी ने 11 अफसरों से को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget