एक्सप्लोरर

Janmashtami 2021: इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के भजनों पर झूमते नजर आए भक्त 

Iskcon Temple Janmashtami: नोएडा (Noida) के इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple) में जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.  कान्हा के सामने भक्त उनके भजनों पर नाचते और झूमते हुए नजर आए.

Noida Iskcon Temple Janmashtami Celebration: कान्हा का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. नोएडा (Noida) के इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple) में जन्माष्टमी (Janmashtami) के पर्व की धूम देखने को मिल रही है. आम भक्तों के लिए आज मंदिर (Temple) के पट बंद है लेकिन मंदिर के अंदर कन्हैया का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी भव्यता से मनाया जा रहा है. इस्कॉन मंदिर में कान्हा के सामने भक्त उनके भजनों पर नाचते और झूमते हुए नजर आए. मंदिर में कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) को लेकर खास तैयारी भी की गई है ताकि नियमों के साथ धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा सके.

भक्त कान्हा के भजनों में डूबे नजर आए 
कहा जाता है कि कान्हा की भक्ति में जो लीन हो जाता है वो दुनिया की मोह माया से परे हो जाता है. भक्त कृष्ण की भक्ति के रसपान में इस कदर लीन हो जाता है कि, उसे दुनिया की फिक्र ही नहीं रहती. ऐसी ही कुछ तस्वीरें नोएडा के इस्कॉन मंदिर में भी देखने को मिली हैं जहां भक्त कान्हा के भजनों के रसपान में डूबे हुए नजर आए. यहां हर कोई कान्हा के भजनों पर झूमता और गाता हुआ नजर आया. महिला हो या पुरुष हर कोई भजनों में मग्न होकर आंखें बंद कर कान्हा के ध्यान में झूमता रहा. नजारा ऐसा था जैसे भक्त कान्हा के अलौकिक दर्शन कर अपने आप को धन्य कर उनकी कृपा पा रहे हों. 

रखा गया है तीन दिवसीय कार्यक्रम 
बता दें कि, जन्माष्टमी के दिन भक्तों को प्रभु के दर्शन ऑनलाइन होंगे. नोएडा इस्कॉन मंदिर के फेसबुक पर और यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध है. मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है. आज प्रभु श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है उनके वस्त्र वृंदावन से विशेष तौर से मंगाए गए हैं. इसके अलावा उनका विशेष भोग लगाया जाएगा. सुबह से ही अखंड भजन का कार्यक्रम शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: 

Nandigram festival: अयोध्या में तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव आज से शुरू, जानें क्यों खास है नंदीग्राम

Crime News: हॉस्पिटल स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती बच्ची की मां से की अश्लील हरकत, मचा हड़कंप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget