एक्सप्लोरर

Nandigram festival: अयोध्या में तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव आज से शुरू, जानें क्यों खास है नंदीग्राम

Nandigram News: नंदीग्राम में ही भरत की हनुमान से लंका युद्ध के दौरान संजीवनी लेकर आते हुए पहली मुलाकात हुई थी. हनुमान ने लंका विजय से वापस लौटते समय यहीं पर भरत को सूचना दी थी राम अयोध्या लौट रहे हैं

Three-day Nandigram festival: अयोध्या में तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव आज से शुरू हो गया. यह महोत्सव 31 अगस्त तक चलेगा इस दौरान नंदीग्राम को पर्यटन के रूप में विकसित करने और उसकी खोई पहचान दिलाने के लिए कोशिश की जाएगी. आपको बता दें कि नंदीग्राम अयोध्या की 14 सालों तक राजधानी यही नंदीग्राम रही. नंदीग्राम वही जगह है जहां राम लक्ष्मण जब 14 साल के लिए बन गए थे. तब भरत ने यही रह कर अयोध्या का राज पाठ चलाया था. दूसरे शब्दों में हम कहे तो इन 14 सालों में नंदीग्राम ही अयोध्या की राजधानी रही.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास कहते हैं कि नंदीग्राम कि हमेशा उपेक्षा होती रही इसलिए वह और उनके लोग नंदीग्राम को उसकी पहचान वापस दिलाने और उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और नंदीग्राम महोत्सव इसी की एक कड़ी है. 

कमल नयन दास कहते हैं, ''जहां भी हिंदू जाता है जब भी अयोध्या तीर्थ यात्रा करने के लिए आता है तो अयोध्या के साथ-साथ उसे नंदीग्राम आना पड़ता है, लेकिन आज तक शासन प्रशासन के द्वारा नंदीग्राम की उपेक्षा होती रही. कोई भी यात्री आता है अगर रुकना भी चाहे तो आज तक कोई व्यवस्था नंदीग्राम में नहीं की गई. हमारा प्रयास है पर्यटन की दृष्टि से हम नंदीग्राम का विकास करेंगे इसके लिए हमने कई बार मुख्यमंत्री जी से बात की है. कई लोगों से भी बात की है. हम भी इसके लिए प्रयास में लगे हैं. मुख्यमंत्री जी ने हमें वचन दिया है कि सब प्रकार से इस का विकास होगा.''

नंदीग्राम प्रतीक है भाई के प्रति भाई का. दीग्राम प्रतीक है त्याग और समर्पण का. नंदीग्राम प्रतीक है सामाजिक ताने-बाने का. नंदीग्राम प्रतीक है राष्ट्र निर्माण का. क्योंकि इसी नंदीग्राम में सारी सुख सुविधाओं से दूर राम की खड़ाऊ रखकर भ्राता भरत ने 14 साल तक अयोध्या का राज काज संभाला और कभी अपने आप को राजा नहीं माना बल्कि भाई राम का प्रतिनिधि माना. इसीलिए यह स्थान अपने आप में एक तीर्थ है और समाज और देश के लिए सीख भी.

कमल नयन दास ने कहा, ''नंदीग्राम यह वही स्थल है जहां पर प्रेम मूर्ति भरत जी महाराज ने भाई के वियोग में 14 वर्षों तक गोमूत्र में बनाया हुआ भोजन खाकर तपस्या किया था. राजा तपस्वी होता है. राजा त्यागी होता है तो प्रजा सुखी होती है. राजा भोगी होता है तो प्रजा दुखी होती है. हमारा लक्ष्य है भगवान राम जी की आदर्श चरित्र प्रेम मूर्ति भरत जी के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाना. जिस प्रकार से आज विघटनकारी शक्तियां हावी होती चली जा रही हैं. घर और परिवार में प्रेम नहीं लेकिन भगवान राम का आदर्श एक भाई दूसरे भाई के लिए त्याग इसलिए हमारा कर्तव्य होता है. हम प्रेम मूर्ति भरत महाराज के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे परिवार सुखी हो तब आ चुकी हो और राष्ट्र सुखी हो.''

UP: हमीरपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget