एक्सप्लोरर

Noida Air Quality: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर हवा हुई जहरीली, AQI 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज

सर्दी बढ़ने के बाद भी वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बरकरार है. नोएडा में एयर क्लाविटी इंडेक्स 286 के स्तर पर है, वहीं ग्रेटर नोएडा में 329 तक पहुंचा गया है. ये बेहद खराब की श्रेणी में है.

Noida News: ग्रेटर नोएडा में 14 दिनों के अंतराल के बाद हवा की एक बार गुणवत्ता फिर से गिर गई है. शहर में शुक्रवार को 332 और शनिवार को 329 'बहुत खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया है. वहीं नोएडा में भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है. यहां हवा की गुणवत्ता 286 की एक्यूआई के साथ शनिवार को 'खराब' रही. वहीं वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों ने बताया चार मॉनेटरिंग स्टेशनों में से दो सेक्टर 62 और 112 में 300 से अधिक "बहुत खराब" श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया. इसके साथ ही सेक्टर 1 और 125 में एक्यूआई कम था.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता 284 की एक्यूआई के साथ 'खराब' श्रेणी में रही. दरअसल, सीपीसीबी के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई रीडिंग को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 'खराब', 301 और 400 'बहुत खराब', और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता हैं.

नवंबर में कितना रहा एक्यूआई रीडिंग
सीपीसीबी आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर 11 नवंबर को एक्यूआई रीडिंग 311 के साथ "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया था. वहीं इसके बाद कई इलाके में यह "खराब" श्रेणी में पहुंचा. वहीं 24 नवंबर को एक्यूआई 197 था, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है. इसके साथ ही यह 25 नवंबर को रातों-रात बढ़कर 332 "बहुत खराब" हो गया. अधिकारियों ने कहा कि एक्यूआई में अचानक बढ़ोतरी पिछले दो दिनों में हवा की दिशा में बदलाव के के कारण हो सकता है.

आने वाले दिनों में बढ़ेगा प्रदूषण
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राधे श्याम ने कहा कि पिछले दो दिनों में हवा की दिशा उच्च प्रदूषण का कारण बन रही है, क्योंकि यह नोएडा और गाजियाबाद को छोड़कर दिल्ली, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों से गुजरती है. हमने स्थानीय प्रदूषण सोर्सेज में अचानक कोई बदलाव नहीं देखा है.वहीं शनिवार को फरीदाबाद में एक्यूआई 294 'खराब' और दिल्ली में 336 'बहुत खराब' था. सीपीसीबी की वायु गुणवत्ता के अनुसार एक्यूआई के अगले छह दिनों में "बहुत खराब" श्रेणी में बने रहने की उम्मीद है. सर्दियों के महीने शुरू होने के साथ अगले कुछ महीनों तक प्रदूषण का स्तर उच्च रह सकता है. 

यूपीपीसीबी ने आयोजित की वर्कशॉप
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सभी इंप्लीमेंटेशन एजेंसियों को एक साथ लाने और समाधान पर चर्चा करने के लिए सोमवार को यूपी-एनसीआर में वायु प्रदूषण के नियंत्रण और कमी के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की है. अधिकारियों ने कहा कि वर्कशॉप जागरूकता बढ़ाने और विचार-विमर्श के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें सरकारी विभाग और अन्य इंप्लीमेंटेशन एजेंसियां ​​प्रदूषण के स्थानीय सोर्सेज को कम करने का प्रयास कर सकती हैं.

Kanpur: डीजे पर नाचते हुए करने लगा फायरिंग, बाउंसर की गोली लगने से मौत, बीजेपी नेता गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget