एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के GIP मॉल के वाटर पार्क में हादसा, दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की मौत

Noida News: मृतक युवक धनंजय माहेश्वरी दोस्तों के साथ नोएडा के वाटर पार्क में घूमने आया था. झूले से फिसलने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

Noida Water Park: नोएडा के जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में बड़ा हादसा हो गया. यहां दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की झूला झूलने के दौरान फिसल गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी,  उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

खबर को मुताबिक 25 वर्षीय युवक धनंजय माहेश्वरी अपने तीन और दोस्तों के साथ नोएडा के जीआईपी मॉल में बने वाटर पार्क में घूमने आया था. वाटर पार्क में स्लाइडिंग के दौरान अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. लोगों के मुताबिक जब धनंजय को सांस लेने में दिक्कत हुई तो वो थोड़ी देर के लिए जमीन पर बैठ गया था, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. 

धनंजय की तबीयत बिगड़ते देख उसे आनन-फ़ानन में एंबुलेंस के ज़रिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.  परिजनों ने धनंजय के पैर और कमर में चोट होने की बात कही है और उसे अस्पताल में ले जाने में देरी के आरोप भी लगाए हैं. 

पुलिस ने दी ये जानकारी
धनंजय दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का रहने वाला था. इस बारे में और जानकारी देते हुए ADCP मनीष मिश्रा ने कहा, "25 वर्षीय धनंजय माहेश्वरी अपने चार दोस्तों के साथ एक वॉटरपार्क में आया था. फिसलने के बाद धनंजय को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. बाद में उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है." पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

Azamgarh Lok Sabha Seat: धर्मेंद्र यादव के समर्थन में कूदे दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई, सपाई गाने गाकर किया प्रचार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget