एक्सप्लोरर

Noida Flood: नोएडा में बाढ़ का खतरा, DM मेधा रूपम ने दिए सख्त निर्देश, भोजन-पानी से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम

Noida Flood News: नोएडा की DM मेधा रूपम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सभी नागरिकों और उनके पालतू पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए.

यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नोएडा के सेक्टर-150 में पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनके हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की.

इस दौरान उन्होंने राहस शिविरों में लोगों के खाने-पीने और स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. साथ ही पशुओं के चारे के लिए समुचित व्यवस्था की बात कही है.

DM मेधा रूपम के निरीक्षण और निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM मेधा रूपम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सभी नागरिकों और उनके पालतू पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए. उन्होंने राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

DM ने कहा कि शरणालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने पालतू और अन्य पशुओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी. उन्होंने निर्देश दिए कि पशुओं को सुरक्षित ग्रीन बेल्ट में स्थानांतरित किया जाए और उनके लिए पर्याप्त चारा व सूखा स्थान उपलब्ध कराया जाए.ताकि वे स्वस्थ रह सकें.

राहत और बचाव कार्यों की प्रगति

DM मेधा रूपम ने बताया कि मंगलवार को 40 प्रभावित लोगों, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. साथ ही, पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थलों पर ले जाया गया है. प्रशासन शासन के निर्देशानुसार सभी प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है.

लगातार निगरानी जारी रहेगी

जिलाधिकारी ने राहत और बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि नागरिकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रशासन का लक्ष्य हर प्रभावित व्यक्ति की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है.

निरीक्षण में मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान एसीपी नोएडा, तहसीलदार सदर और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने राहत कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों की समीक्षा की और DM के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget